फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की डेड बॉडी तिरंगे में लपेटने पर लोगों ने उठाए थे ये सवाल, वजह जानकर हो गई थी बोलती बंद

Sun, 12 Aug 2018 06:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sridevi
इसी साल 24 फरवरी को दुबई में कॉर्डियक अटैक के चलते बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी ने दम तोड़ दिया था। अचानक हुई उनकी इस मौत से पूरा बॉलीवुड और उनके फैन्स को बड़ा सदमा लगा था। लेकिन इस बीच जब उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया तो कुछ लोगों का सवाल था कि आखिर श्रीदेवी की डेड बॉडी तिरंगे में क्यों लपेटी गई..तो आइए बताते हैं इसकी वजह...
विज्ञापन

2 of 6
sridevi
इससे पहले बता दें कि श्रीदेवी ने फिल्मों में बचपन से ही कदम रख दिया था और उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी। उनकी फिल्म 'चादंनी' तोहफा, चालबाज, मिस्टर इंडिया और 'सदमा' को आज भी लोग भूलते नहीं हैं। श्रीदेवी ने आखिर तक बॉलीवुड का साथ नहीं छोड़ा था।  
विज्ञापन

3 of 6
Sridevi and Mohit Marwah
उनको फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' और 'मॉम' में जबरदस्त अभिनय करते हुए देखा गया था। बता दें कि साल की शुरुआत में ही वह भतीजे और एक्टर मोहित मारवाह की शादी के लिए पूरे परिवार संग दुबई गई थीं।

4 of 6
Sridevi
लेकिन शादी के बाद कपूर फैमिली वहां कुछ दिन और रुकी थी। इसी दौरान बाथरूम में श्रीदेवी की कार्डियक अटैक से मौत हो गई। मौत के वक्त वह बाथटब में मृत पाई गई थीं। ऐसे में जब इस बात का पता चला तो पूरी कपूर फैमिली की पैरों तले जमीन खिसक गई थी। इधर भारत में भी उनके फैन्स और बॉलीवुड का बहुत बड़ा धक्का लगा था। 
विज्ञापन

5 of 6
Sridevi, Amitabh
इसके बाद दुबई कानून से सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद उनकी डेड बॉडी भारत लाई गई जहां उन्हें तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। ऐसे में इस दुख भरे पल की कवरेज देश में घर-घर तक प्रसारित हो रही थी जिसके चलते लोगों की आंखे नम थी तो कुछेक ने सवाल उठाए कि आखिर श्रीदेवी को तिरंगे में क्यों लपेटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sridevi
बता दें कि इसका कारण ये था कि श्रीदेवी के फिल्म और समाज में विशेष योगदान देने के चलते राष्ट्रपति भवन में साल 2013 में पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया था जिसके चलते उनका पार्थिव शरीक तिरंगे से लपेटा गया। यह जानने के बाद सवाल उठाने वाले लोगों की बोलती बंद हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें