फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं वापस आऊंगा' और 'पेद्दी' में किसने मारी बाजी? जानें आज शुक्रवार का कलेक्शन

Fri, 26 Jun 2026 09:59 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Friday: 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को आज पूरे 15 दिन हो चुके हैं। वहीं 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बुची बाबू सना निर्देशित फिल्म 'पेद्दी' को आज पूरे 23 दिन हो चुके हैं। जानें आज शु्क्रवार को इन दोनों ने कितने का कलेक्शन किया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं, जिनमें साउथ और बॉलीवुड की फिल्में शामिल हैं। राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। जानें आज शुक्रवार को इन दोनों फिल्मों ने कितने का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
'पेद्दी' का हफ्तों का कलेक्शन
  • 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
  • फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है
  • इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है
  • पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 193.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • दूसरे हफ्ते फिल्म ने कुल 34.45 करोड़ रुपये की कमाई की
  • तीसरे हफ्ते फिल्म ने कुल 9.37 का कलेक्शन किया
  • वहीं आज 23वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : X
'पेद्दी' का 23वें दिन का कलेक्शन
स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने आज चौथे शुक्रवार को 23वें दिन 91 लाख रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ती रहेगी। राम चरण की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 238.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

4 of 5
'मैं वापस आऊंगा'  - फोटो : इंस्टाग्राम
'मैं वापस आऊंगा' का अब तक कलेक्शन
  • यह फिल्म लगभग 65 करोड़ रुपये में बनी है
  • इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना ने मुख्य भूमिका निभाई है
  • इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है
  • फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की
  • पहले हफते में फिल्म ने कुल 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • दूसरे हफ्ते फिल्म ने कुल 22.55 का कलेक्शन किया
  • वहीं आज 15वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'मैं वापस आऊंगा' का 15वें दिन का कलेक्शन
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने आज तीसरे शुक्रवार 15वें दिन 2.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इम्तियाज अली की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 37.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें: क्या 'कॉकटेल 2' और 'मां इंटी बंगारम' के लिए शुभ रहा शुक्रवार? जानें आठवें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें