फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पेद्दी’ के सामने सांसें भर रही ‘है जवानी तो इश्क होना है’, दो हफ्ते में ऐसा रहा दोनों फिल्मों का कलेक्शन

Thu, 18 Jun 2026 10:03 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: राम चरण की ‘पेद्दी’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। अब गुरुवार को जानिए कैसा रहा दोनों फिल्मों का कलेक्शन…
विज्ञापन
1 of 5
पेद्दी Vs है जवानी तो - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और राम चरण की ‘पेद्दी’ बनी हुई है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों की कमाई अब कम होने लगी है। जानते हैं कि गुरुवार को कैसा रहा इन दोनों ही फिल्मों का हाल?

विज्ञापन

2 of 5
पेद्दी - फोटो : एक्स

पेद्दी
राम चरण की ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर चुकी है। अब अपने 15वें दिन तीसरे गुरुवार को ‘पेद्दी’ ने 1.48 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह से 15 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 227.48 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन

3 of 5
पेद्दी - फोटो : एक्स

पेद्दी की अब तक की कमाई
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 51 करोड़ रुपए के साथ की थी। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते में 193.55 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि दूसरे हफ्ते में फिल्म सिर्फ 33.93 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई।

4 of 5
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : X

है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की अब 14वें दिन की कमाई सामने आ गई है। फिल्म ने 14वें दिन दूसरे गुरुवार को 61 लाख रुपए की कमाई की है। इस तरह से 14 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 49.11 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : इंस्टाग्राम
है जवानी तो इश्क होना है का अब तक का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 7.75 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले हफ्ते में सिर्फ 37.70 करोड़ रुपए की ही कमाई की थी। इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 11.41 करोड़ रुपए ही पहुंच पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें