फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन हीरोइनों के लिए फिल्म इंडस्ट्री बनी 'काल', किसी ने करियर तो किसी ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए की सुसाइड

Thu, 06 Sep 2018 04:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
payel chakraborty
बांग्ला फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस पायल चक्रवर्ती सिलीगुड़ी के एक होटल में मृत पाई गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार की सुबह उनकी मौत हुई थी। पायल ने होटल में मंगलवार की शाम को चेक इन किया था। होटल कर्मचारियों ने बताया कि वो गुरुवार की सुबह गंगटोक जाने वाली थीं। जब होटल कर्मचारियों ने सुबह उनका दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने होटल का दरवाजा तोड़ा और पायल का शव पाया। पायल ने बॉलीवुड में फिल्म 'गुड्डू की गन' में भी काम किया था। पायल ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने अचानक ही दुनिया छोड़ दी। उससे पहले भी कई एक्ट्रेस ने असमय ही दुुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

2 of 5
जिया खान - फोटो : self
'निशब्द' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान ने 25 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। जिया ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी हालांकि जिया की मां राबिया खान ने इसे मर्डर करार दिया था। उन्होंने इसके लिए आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन

3 of 5
सिल्क स्मिता
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सिल्क स्मिता ने 35 साल की उम्र में जहर खाकर मौत को गले लगा लिया था। सिल्क स्मिता अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं। फिल्में नहीं मिलने और आर्थिक दिक्कतों के चलते सिल्क डिप्रेशन में चली गई थीं और दुनिया ही छोड़ दी।

4 of 5
pratyusha
टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने 24 साल की उम्र में आत्महत्या कर लिया था। कहा जाता है प्रत्यूषा अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल सिंह को लेकर परेशान रहती थीं। आत्महत्या वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। प्रत्यूषा लगातार राहुल पर शादी का दबाव बना रही थीं। वो प्रेग्नेंट भी थीं लेकिन राहुल अभी प्रत्यूषा से शादी नहीं करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेका बाबाजी
जानी मानी फैशन मॉडल और एकट्रेस रहीं विवेका बाबाजी ने 2010 में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। माना गया था कि मॉडलिंग करियर डूब जाने, प्रेम संबंध खराब होने और पैसे की कमी के कारण ही विवेका ने ऐसा कदम उठाया। विवेका ने 1993 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें