बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी का वीडियो वायरल होना कोई नई बात नहीं है। वह कभी अपने फेसबुक लाइव की वजह से चर्चा में रहती हैं तो कभी अपने ट्वीट्स को लेकर। पायल कभी देश के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस गौहर खान से भिड़ जाती हैं तो कभी स्वरा भास्कर से। अब पायल रोहतगी के निशाने पर आई हैं अपने जमाने की मशहूर अदाकारा शबाना आजमी।
विज्ञापन
2 of 6
shabana azmi
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर पायल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शबाना आजमी पर गुस्सा होती नजर आ रही हैं। दरअसल बीते दिनों इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में दौरान शबाना आजमी ने कहा था- 'आजकल ऐसा माहौल हो गया है कि सरकार की आलोचना करने वाले को देशद्रोही कह दिया जाता है लेकिन इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि किसी को उनका देशभक्ति सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।'
विज्ञापन
3 of 6
पायल रोहतगी
इस पर जवाब देते हुए पायल ने कहा है- शबानी आजमी को अब फिल्में नहीं मिल रहीं इसलिए वो राजनीति में आना चाहती हैं और इसीलिए इस तरह के बयान दे रही हैं। शबाना आजमी लोगों तक गलत बातें फैला रही हैं। शबाना का भारत 'देश' को 'मुल्क' बोलना पायल रोहतगी को पसंद नहीं आया और उन्होंने वीडियो में ये तक कह दिया मुल्क उर्दू शब्द है और हम 'हिंदू' विचारधारा वाले देश में रहते हैं।
4 of 6
पायल रोहतगी
- फोटो : instagram
उन्होंने कहा- भारत में हिंदुत्व की विचारधारा मानी जाती है। इसलिए ये देश मुल्क नहीं बल्कि भारत देश है। इतना ही नहीं पायल ने ये भी कहा कि- शबाना आजमी खुद को फेमिनिस्ट बताना चाहती हैं लेकिन तब उन्होंने क्यों कुछ नहीं कहा था जब उनके धर्म के मौलवी ने उन्हें बॉलीवुड में काम करने के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
5 of 6
पायल रोहतगी
- फोटो : instagram
पायल ने आगे कहा- महिलाओं के हक में बोलने के लिए उन्हें सबसे पहले तीन तलाक और हलाला जैसे मुद्दों पर बोलना चाहिए। मुझे तो ये भी नहीं पता कि उन्होंने जावेद अख्तर से कानूनन शादी की भी है या नहीं। जो खुद कांच के घरों में रहते हैं वो दूसरो के घरों में पत्थर नहीं फेंका करते। इसके अलावा पायल ने शबाना आजमी के लिए और भी कई सारी बातें कहीं।
बता दें शबाना आजमी अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रही हैं और पायल रोहतगी का ये कहना कि उन्हें अब फिल्में नहीं मिल रहीं इसलिए वो ऐसा कर रही हैं जरा ठीक नहीं लगता क्योंकि पायल ने खुद साल 2012 के बाद से किसी फिल्म में काम नहीं किया है। इतना ही नहीं अपने 10 साल के करियर में पायल ने करीब 20 फिल्मों में ही काम किया है।