फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायल-विद्या समेत ये अभिनेत्रियां हो चुकीं कास्टिंग काउच की शिकार, इस अभिनेता से भी की गई थी 'डिमांड'

Fri, 30 Aug 2019 06:08 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
actresses - फोटो : social media
फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच कोई नई बात नहीं है। पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री पायल राजपूत ने तेलुगू फिल्म आरएक्स 100 के साथ टॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पायल ने खुलासा किया कि आरएक्स 100 की रिलीज के बाद उन्हें किसी ने अप्रोच किया था और बड़ी फिल्म में रोल देने के लिए कहा। पायल राजपूत के अलावा भी ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं जिन्होंने कास्टिंग काउच पर आपबीती बताई है।
विज्ञापन

2 of 6
कनी कुश्रुती - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम अभिनेत्री कनी कुश्रुती ने एक खुलासा कर सबको हैरान कर दिया था। कनी कुश्रुती ने आरोप लगाया था कि मेकर्स ने काम के बदले उनसे संबंध बनाने की डिमांड की थी, जब उन्होंने ये मांग ठुकरा दी तो उनकी मां को अप्रोच किया था ताकि वो कनी को समझाएं और संबंध बनाने के लिए राजी करें। इन सब बातों की वजह से कनी कुश्रुती काफी डिप्रेशन में आ गई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करना छोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
कास्टिंग काउच की शिकार विद्या बालन भी हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक वक्त था जब वो चेन्नई में काम के सिलसिले में एक निर्देशक से मिलने गई थीं लेकिन उसने उनका फायदा उठाना चाहा था। विद्या ने कहा- 'निर्देशक से मैंने कॉफी शॉप में बैठकर बात करने के लिए कहा लेकिन वो मुझे बार-बार कमरे में जाने को बोल रहा था। वो बोल रहा था कि उसे मुझसे बात करनी है और हमें कमरे में चलना चाहिए। मैं उसकी सोच को देखते हुए कमरे में गई लेकिन मैंने दरवाजा खुला छोड़ दिया। इसके बाद निर्देशक ने मुझसे वहां पर घूमा फिरा कर कुछ बात की और करीब 5 मिनट में ही बिना कुछ बोले भाग गया।'

4 of 6
Shruti Marathe - फोटो : instagram
मराठी अभिनेत्री श्रुति मराठे ने बताया कि कैसे उन्हें वन नाइट स्टैंड ऑफर किया गया था। श्रुति ने कहा- 'जब मैं एक फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए ऑडीशन दे रही थी तब कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी। प्रोड्सूयर के साथ मेरा इंटरव्यू प्रोफेशनली तौर पर शुरू हुआ था। जल्द ही उन्होंने समझौता और वन नाइट स्टैंड शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। मुझे पता था यह मैं नहीं कर सकती, इसलिए मैंने उसे तुरंत मना कर दिया था।'
विज्ञापन

5 of 6
Sri Reddy - फोटो : social media
तेलुगू सिनेमा की अभिनेत्री श्री रेड्डी ने टॉलीवुड के कई बड़े चेहरों पर कास्टिंग काउच जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए तेलुगू फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के सामने टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया था। श्री रेड्डी ने अपने इस बुरे दौर के दर्द को साझा करते हुए कहा,' मेरे कपड़े उतारने के बाद प्रतिक्रिया मिली, जिससे कास्टिंग काउच के मामलों को गंभीरता से लिया गया और जांच शुरू की गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karan tacker - फोटो : social media
अभिनेत्रियां ही नहीं अभिनेता भी कास्टिंग काउच के शिकार होते हैं। एक इंटरव्यू में करण टैकर ने बताया कि 'एक नामी कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे काम का ऑफर देते हुए कहा था कि क्या मैं हार्ड काम करूंगा या स्मार्ट।' उन्होंने बताया कि जब वह रणवीर सिंह का इंटरव्यू देख रहे थे तब उन्हें अहसास हुआ कि जिस एजेंट ने उनके सामने काम के बदले 'कॉम्प्रोमाइज' करने की शर्त रखी थी, उसी कास्टिंग कॉर्डिनेटर ने 'पद्मावत' एक्टर को भी अप्रोच किया था। 

पढ़ें: कास्टिंग काउच पर अभिनेत्री ने बताई आपबीती, बोलीं- 'सेक्शुअल फेवर के बदले रोल नहीं करना'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें