फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप और पायल घोष विवाद में जुड़ा इरफान पठान का नाम, अभिनेत्री ने ट्वीट कर कही ये बात

Sun, 18 Oct 2020 03:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान पठान, पायल घोष, अनुराग कश्यप - फोटो : Twitter/Instagram: @iampayalghosh @anuragkashyap10
अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मामले के बाद से पायल सोशल मीडिया पर कई खुलासे कर रही हैं। इससे पहले पायल ने हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा जैसी अभिनेत्रियों के बारे में भी कुछ गलत बातें कही थीं। हालांकि ऋचा चड्ढा के मानहानि का केस किए जाने के बाद पायल ने अपना बयान बदल दिया और ऋचा से माफी भी मांग ली। अब हाल ही में पायल घोष ने एक और नाम का खुलासा किया है। ये नाम है क्रिकेटर इरफान पठान का।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई
पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने ये मुद्दा सबसे पहले सोशल मीडिया पर ही उठाया था। अनुराग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने से पहले पायल ने सोशल मीडिया पर ही इस पूरे मामले की जानकारी दी थी। वहीं अब हाल ही में पायल ने ट्वीट के ही जरिए बताया है कि उन्होंने अनुराग कश्यप के बारे में पहले इरफान पठान को भी बताया था।
विज्ञापन

3 of 5
इरफान पठान - फोटो : अमर उजाला, फाइल
पायल ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इन ट्वीट्स में उन्होंने इरफान पठान के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया है। पायल के मुताबिक उन्होंने रेप के सिलसिले में इरफान से कोई बातचीत नहीं की थी, लेकिन अनुराग के बारे में काफी कुछ बताया था। पायल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने इरफान पठान को ये नहीं बताया था कि अनुराग कश्यप ने मेरा रेप किया था। लेकिन उनके संग हुई मेरी बातचीत के बारे में मैंने इरफान को सबकुछ बताया था। उन्हें सब पता है, लेकिन अभी वे कुछ नहीं बोल रहे हैं। वे मेरा अच्छा दोस्त होने का दावा करते हैं।'
 

4 of 5
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
पायल ने अपने ट्वीट में इस बात पर जोर दिया है कि उन्होंने इरफान पठान संग रेप के बारे में कोई बातचीत नहीं की थी। एक अन्य ट्वीट में पायल लिखती हैं, 'इरफान पठान को टैग करने का मतलब ये नहीं है कि मुझे उनमें इंट्रेस्ट है, लेकिन उनके साथ मैंने सबकुछ शेयर किया था, रेप वाली बात नहीं। मुझे विश्वास है कि वो सब बताएंगे जो मैंने उन्हें बताया था।' इस ट्वीट के साथ उन्होंने इरफान के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
एक अन्य ट्वीट में होली के किस्से को याद कर पायल कहती है, '2014 में होली से एक दिन पहले अनुराग कश्यप ने मुझे मैसेज किया था। वे चाहते थे कि मैं उनके पास आऊं। उस समय इरफान मेरे घर पर ही थे। उनके सामने ही मैसेज आया था। लेकिन मैंने इरफान को कहा था कि मैं विनीत जैन के घर जा रही हूं, अनुराग के नहीं। उम्मीद करती हूं उन्हें याद होगा वो।' हालांकि इन सभी ट्वीट्स पर अब तक इरफान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
 

पढ़ें: जब शम्मी कपूर ने सिंदूर की जगह लिपस्टिक से भर दी थी गीता बाली की मांग, मशहूर है ये किस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें