फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप मामले में पायल घोष ने की केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात, जल्द न्याय दिलाने की कर रहीं मांग

Thu, 08 Oct 2020 05:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पायल घोष ने की केंद्रीय गृहमंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात - फोटो : Twitter: @iampayalghosh
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के ऊपर पायल घोष ने कुछ दिन पहले यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद से ही ये मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पायल भी लगातार कोशिशों में लगी हुई हैं कि जल्द से जल्द उन्हें इंसाफ मिले और अनुराग कश्यप को सजा। जिसके लिए वो लगातार महिला आयोग, राज्यपाल और मंत्रियों से मुलाकात कर रही हैं। अब हाल ही में पायल ने केंद्रीय गृहमंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात कर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 5
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
बुधवार को पायल घोष ने केंद्रीय गृहमंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात कर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के मामले में न्याय दिलाने में तेजी लाने की अपील की। मुलाकात के बाद पायल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि केंद्रीय मंत्री से मुलाकात काफी लाभप्रद रही। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसका बहुतों को सामना करना पड़ा है और अब इस पर कार्रवाई का वक्त है।

विज्ञापन

3 of 5
महाराष्ट्र के राज्यपाल संग पायल घोष और अनुराग कश्यपऊ - फोटो : Twitter
इससे पहले इसी मामले को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात कर चुकी हैं। उन्होंने राज्यपाल से अनुराग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी मौजूद थे। जिसके बाद अनुराग कश्यप के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो गई और उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था।

4 of 5
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई
बता दें कि अभिनेत्री पायल घोष ने 19 सितंबर को ट्वीट कर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद 22 सितंबर को उन्होंने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में जाकर अनुराग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पायल ने पीएम मोदी से भी न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
वहीं पायल के इन सभी आरोपों को अनुराग कश्यप ने सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि उनके ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इसके अलावा अनुराग कश्यप ने पुलिस पूछताछ में भी बताया कि पायल जिस दिन इस घटना का जिक्र कर रही हैं उस समय वो मुंबई में मौजूद ही नहीं थे। बहरहाल मामले में फिलहाल जांच चल रही है इसके बाद ही कहा जा सकता है कि कौन सही है और कौन गलत।

पढ़ें: अमेरिकी गायक जॉनी नैश का निधन, बेटे ने दी जानकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें