पायल घोष
- फोटो : instagram/iampayalghosh
अभिनेत्री पायल घोष के वकील नितिन सातपुते ने ट्वीट में लिखा, 'कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और अन्य मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (1), 354, 341, 342 के तहत मामला दर्ज किया गया है।' इससे पहले अभिनेत्री ने सोमवार को मुंबई के ओशिवारा थाने में अनुराग के खिलाफ केस दर्ज कराने की कोशिश की थी। थाने में कोई महिला अधिकारी नहीं थीं, इसलिए वह आधी रात को शिकायत दर्ज कराए बिना घर लौट गई थीं।