फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन सिंह और आम्रपाली के गाने 'राते दिया बुता के' ने मचाया धमाल, आज भी हिट है हॉट केमेस्ट्री

Thu, 26 Jul 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Amrapali dubey
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का गाना 'राते दिया बुता के' इन दिनों खूब सुना जा रहा है। पिछले साल अपलोड किए गए इस गाने ने नया रिकॉड बना लिया है। इस गाने को यूट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज मिले हैं। यूट्यूब सेंसेशन बन चुकीं आम्रपाली दुबे के हर वीडियो को लोग जमकर लाइक और शेयर करते हैं और इस गाने ने तो पहले ही दिन हिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया था।
विज्ञापन

2 of 4
Amrapali Dubey
शानदार म्यूजिक के साथ यह गाना हर भोजपुरी संगीत प्रेमी के दिल को जीत लेगा। 'राते दिया बुता' को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह के साथ आम्रपाली दुबे का हॉट अंदाज दर्शकों को दीवाना बना रहा है। इस गाने को वेब म्यूजिक द्वारा दो बार यूट्यूब पर अलग-अलग समय पर अपलोड किया गया और दोनों ही गानों को मिलाकार अब तक 20 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। भोजपुरी के किसी गाने को इतने व्यू मिलना बहुत बड़ी बात है।
 
विज्ञापन

3 of 4
amrapali dubey
पवन सिंह की पिछली फिल्म में आम्रपाली के साथ 'बिन बियाहे राजा जी' गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। पवन सिंह अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के कारण भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते हैं। पवन सिंह के फैंस भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं साथ ही उनके गाने का भी।
विज्ञापन

4 of 4
amrapali dubey
बता दें, हाल ही में खत्म हुए ibfa2018 अवॉर्ड्स में आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस और निरहुआ को बेस्ट एक्टर का खिताब दिया गया है। इससे अलावा आम्रपाली इन दिनों निर्देशक शशांक राय की भोजपुरी फिल्म 'शेर सिंह' में पवन सिंह के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें