फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा के ऑफिस पर सुपरस्टार पवन कल्याण के समर्थकों ने बोला हमला, जमकर की तोड़फोड़

Sun, 26 Jul 2020 03:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम गोपाल वर्मा और पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के समर्थकों ने फिल्म निर्देशक राम गोपाल के हैदराबाद स्थित ऑफिस पर हमला कर दिया। इस दौरान समर्थकों ने ऑफिस पर जमकर पत्थरबाजी की जिसमें काफी नुकसान हुआ। घटना के बाद राम गोपाल वर्मा ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन

2 of 5
पवन कल्याण
इस घटना के पीछे राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'पावर स्टार' को बताया जा रहा है। लोगों को आरोप है कि इस फिल्म में पवन कल्याण के करैक्टर को गलत तरीके से दर्शाया गया है। ये फिल्म पवन कल्याण की जिंदगी पर आधारित है।
विज्ञापन

3 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
घटना की जानकारी खुद राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर भी दी है। उन्होंने लिखा, 'पवन कल्याण के फैंस का दावा है कि जनसेना के कार्यकर्ताओं ने मेरे ऑफिस पर हमला किया है और वह गार्ड और पुलिस द्वारा पकड़े गए और उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया गया। मैं उन लोगों को मुझे अधिक पब्लिसिटी और ताकत देने के लिए उन्हें प्यार देना चाहता हूं।'
 

4 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एक और ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'ओयू जेएसी के लिए तेलंगाना राज्य के निर्माण सहित कई महान चीजों में उनकी उपलब्धियों के लिए मेरे मन में जबरदस्त सम्मान था लेकिन इन हमलावर जोकरों के साथ उसी संगठन के एक हिस्से का दावा करने से हैरान हूं। मुझे आशा है कि ओयू जेएसी स्पष्ट करेगा कि क्या ये बेवकूफ हैं?'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम गोपाल वर्मा
बता दें कि राम गोपाल वर्मा अपने ट्वीट को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। वो हर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। मशहूर फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने हिंदी सिनेमा में अपनी खास स्टाइल के सिनेमा से बहुत नाम कमाया है। राम गोपाल वर्मा की आखिरी हिंदी फिल्म साल 2017 में आई थी।

ए आर रहमान का चौंकाने वाला खुलासा, बोले- 'बॉलीवुड में मेरे खिलाफ गैंग...'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें