फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजुकमार राव के साथ 8 साल से लिव-इन में हैं ये एक्ट्रेस, जानें कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Wed, 20 Feb 2019 11:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
patralekha and rajkummar rao - फोटो : social media
सिटी लाइट्स फिल्म से एक्टिंग में खूब वाहवाही लूटने वालीं एक्ट्रेस पत्रलेखा का आज जन्मदिन है। 20 फरवरी 1990 को मेघालय में जन्मीं पत्रलेखा की पहली फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर राजकुमार राव थे। दोनों पहली बार एफटीआईआई में मिले थे। चलिए पत्रलेखा के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
patralekha and rajkummar rao - फोटो : social media
पत्रलेखा ने एक्टिंग के साथ-साथ भरतनाट्यम की भी ट्रेनिंग ली है। उन्हें बचपन से डांस का शौक था। यही नहीं उन्हेंं स्वीमिंग, घुड़सवारी और बास्केटबॉल का भी का शौक है। पत्रलेखा खाली वक्त में दुनियाभर का सिनेमा देखना पसंद करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
patralekha and rajkummar rao - फोटो : social media
एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान पत्रलेखा और राजकुमार राव के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पत्रलेखा, राजकुमार राव के साथ नानू की जानू और लव गेम्स भी कर चुकी हैं। दोनों पिछले 8 साल से लिव इन रिलेशनशिप में हैं। बॉलीवुड में जहां कपल्स अक्सर अपने रिश्तों पर बात करना पसंद नहीं करते वहीं पत्रलेखा और राजकुमार के साथ ऐसा नहीं है। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

4 of 5
rajkumar rao and patralekha
हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर पत्रलेखा ने राजकुमार राव के नाम ओपन लेटर लिखा था। उन्होंने लिखा- 'मैंने पहली बार फिल्म लव सेक्स और धोखा में राजकुमार राव को देखा तो मुझे लगा कि ये अजीब सा शख्स है। जब हम साथ काम करने लगे तो यह जादू की तरह था। काम को लेकर उसका पैशन देखकर मैं उसका और ज्यादा सम्मान करने लगी। हम अपने काम को लेकर बात करते थे। सिनेेमा के प्यार को लेकर, पैशन...मैंने उसे संघर्ष करते देखा है, उसने कभी हिम्मत नहीं हारी है। हमारी लव स्टोरी दूसरी लव स्टोरी जैसी नहीं थी। हम कभी डेट पर नहीं गए, कभी फिल्में देखने नहीं गए और ना ही लॉन्ग ड्राइव पर। हम अपने-अपने घरों में बैठे होते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajkummar rao - फोटो : instagram
पत्रलेखा ने आगे बताया कि 'एक बार की बात है वो एयरपोर्ट पर मिलने के लिए जुहू से दौड़ते हुए आया था। यहां तक कि जब हम बहुत ज्यादा कमाते नहीं थे तो उसने मुझे काफी महंगा बैग गिफ्ट किया। कुछ साल बाद जब मैं लंदन गई तो वहां उसे किसी ने चुरा लिया। मुझे एहसास हुआ कि वो बैग उसने तब खरीदा जब उसके पास बहुत पैसे नहीं थे। कुछ साल बाद मेरे होटल में बिल्कुल वैसा ही बैग रखा था। मुझे एहसास हुआ कि मैं कितनी लकी हूं।' हालांकि दोनों का अभी तक शादी का कोई इरादा नहीं है। अमर उजाला के साथ एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने कहा था कि 'सच कहूं तो मुझे वाकई नहीं पता कि मैं किस दिन या किस साल शादी के लिए खुद को तैयार समझूंगा लेकिन जिस दिन भी ऐसा होगा। मैं खुद इसका ऐलान करूंगा और किसी को इसके लिए यहां-वहां से पता करने की जरूरत नहीं होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें