फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी के हर मोड़ पर राजकुमार राव संग खड़ी नजर आती हैं पत्रलेखा, सिटीलाइट्स से ब्वॉयफ्रेंड संग की थी शुरुआत

Fri, 19 Feb 2021 11:29 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पत्रलेखा-राजकुमार राव - फोटो : social media
साल 2014 में फिल्म 'सिटीलाइट' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री पत्रलेखा का जन्मदिन 20 फरवरी को होता है। अपनी पहली फिल्म सिटीलाइट्स से ही पत्रलेखा ने सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में पत्रलेखा अपने रियल लाइफ ब्वॉयफ्रेंड राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। पत्रलेखा ने अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से फैन्स के दिल में जगह बना ली। आइएजानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 5
पत्रलेखा - फोटो : Social Media
पत्रलेखा ने फिल्मों में शुरुआत साल 2014 से की थी। लेकिन इस फिल्म में काम करने से पहले से ही पत्रलेखा को फिल्मों का जुनून था। ये जुनून ही पत्रलेखा को फिल्मों में खींच लाया। पत्रलेखा एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने बचपन में भरतनाट्यम की क्लासेस ली थीं।
विज्ञापन

3 of 5
पत्रलेखा - फोटो : instagram
पत्रलेखा बेहद टैलेंटेड अभिनेत्री हैं। एक्टिंग और डांसिंग के अलावा वो स्पोर्ट्स में भी काफी अच्छी हैं। पत्रलेखा स्वीमिंग, घुड़सवारी, बास्केटबॉल जैसे स्पोर्ट्स खेलना पसंद करती हैं। पत्रलेखा फिल्मों में आने से पहले से ही बॉलीवुड की बहुत बड़ी फैन रही हैं। वो रीजनल से लेकर वर्ल्ड सिनेमा देखना पसंद करती हैं।

4 of 5
पत्रलेखा - फोटो : Social Media
खबरों के मुताबिक पत्रलेखा अभिनेता राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड हैं। दोनों ने फिल्म सिटीलाइट्स से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि राजकुमार राव इससे पहले भी फिल्म में नजर आ चुके थे। लेकिन सिटीलाइट्स ने दोनों को पहचान दी। फिल्म में पत्रलेखा और राजकुमार दोनों की ही एक्टिंग को काफी सराहा गया। इस फिल्म के लिए पत्रलेखा को 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का अवॉर्ड भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्रलेखा-राजकुमार राव - फोटो : social media
सिटीलाइट्स के बाद पत्रलेखा 'लव गेम्स' और 'नानू की जानू' में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि बेहतरीन एक्टिंग और शानदार डेब्यू के बावजूद पत्रलेखा अब तक इंडस्ट्री का बड़ा नाम नहीं बन पाईं। वो अब भी इसी कोशिश में लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें