फिल्म 'कृष्णावतारम'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ और ‘राजा शिवाजी’ ने वीकेंड पर कितना कमाया?
फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ को थिएटर में 10 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने 10वें दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 9वें दिन 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने कुल 17.02 रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह माइथोलाॅजिकल फिल्म दर्शकों को भा रही है।
रितेश देशमुख निर्देशित और अभिनीत मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ भी थिएटर में मौजूद है। यह हिंदी में भी रिलीज हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन 2.70 करोड़ रुपये कमाए। वहीं 15वें दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक इस फिल्म ने 81.11 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। यह फिल्म इतने दिनों बाद भी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सकी है।