पठान
- फोटो : social media
'पठान' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम पहली बार एक साथ स्क्रीन पर साथ नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन जहां सिद्धार्थ आनंद ने किया है, वहीं इसका निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया गया है। 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को हिंदी समेत तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई थी। किंग खान के एक्शन के साथ-साथ फिल्म में सलमान खान ने एक धमाकेदार कैमियो भी किया है। फिल्म में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ फील्ड एजेंट के रूप में नजर आ रहे हैं, जो देश को आतंकवादियों से बचाने के लिए एक स्पेशल मिशन पर है।