फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: थिएटर-ओटीटी के बाद अब टीवी पर करिए 'पठान' का दीदार, इस दिन होगा प्रीमियर

Sun, 04 Jun 2023 05:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पठान - फोटो : social media
इस साल जनवरी में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल की। ओपनिंग डे से ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए और साफ संदेश दिया की शाहरुख खान के प्रति दर्शकों की दीवानगी कम नहीं हुई है। इसके बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई, तब भी इसे दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अब जल्द ही इसका टीवी पर प्रीमियर होने जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
पठान - फोटो : social media
पठान का स्टार गोल्ड पर वर्ल्ड प्रीमियर होगा। चैनल के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर इसका एलान किया गया है। फिल्म का प्रीमियर रविवार 18 जून को रात 8 बजे किया जाएगा। फिल्म के प्रीमियर की एनाउंसमेंट वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'पठान की धमाकेदार मेहमान नवाजी के लिए तैयार हो जाओ। सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर होने वाला है। आपकी तरह हम भी इसके लिए बेसब्र हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित पठान यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने करीब पांच वर्ष बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। बता दें कि पठान ऐसी पहली बॉलीवुड फिल्म है, जो करीब एक दशक बाद बांग्लादेश में रिलीज हुई। वर्ष 1971 में देश के गठन के बाद से वहां बहुत कम हिंदी फिल्में रिलीज हुई हैं। 
Dhanush: फिर जमेगी निर्देशक-एक्टर की जोड़ी, आनंद एल राय की फिल्म में तीसरी बार काम करेंगे धनुष!

4 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई फिल्म पठान ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया और सर्वाधिक कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बनी है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में नजर आए। इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आए थे।
Dimple Kapadia: 65 की उम्र में भी अभिनय के लिए 'पागल' हैं डिंपल कपाड़िया, एक्ट्रेस ने जग जाहिर किया अपना जुनून
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यश राज फिल्म्स की अगली स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख खान का भी कैमियो रोल है। सलमान खान की इस फिल्म में सलमान और शाहरुख के स्पेशल सीक्वेंस के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। बात करें शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की तो जल्द ही वह फिल्म 'जवान' और 'डंकी' में नजर आएंगे।
Shahid Kapoor: इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर शाहिद को आई संघर्ष के दिनों की याद, डेब्यू को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें