देश की सबसे बड़ी फिल्म कंपनियों में से एक यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स कल्पना के राज धीरे धीरे खुलने लगे हैं। कंपनी के हेड आदित्य चोपड़ा इसी कॉन्सेप्ट के साथ सबसे बड़ी इंडियन फ्रेंचाइजी का निर्माण करने की कोशिश रहे हैं। यशराज फिल्म्स कंपनी अब तक ‘पठान’, ‘टाइगर’ सीरीज और ‘वॉर’ के जरिये अलग अलग आयु और अंदाज के जासूस परदे पर पेश कर चुकी है। बताया जा रहा है कि इन तीनों फिल्मों के जासूसों का संगम जल्द ही एक फिल्म में होने जा रहा है और इसकी शुरुआत होगी शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ से।