फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Ott Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'पठान', जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Wed, 15 Mar 2023 05:49 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पठान - फोटो : social media
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही लगातार यह फिल्म धमाल मचा रही है। देश ही नहीं इस फिल्म ने विदेशों में भी बंपर कमाई की है। पठान ने सिनेमाघरों में एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को 50 दिनों का समय पूरा हो गया है, लेकिन अभी भी यह फिल्म भारत के 800 सिनेमाघरों और दुनिया के 20 देशों के 135 सिनेमाघरों में लगी हुई है। अब खबर आ रही है कि बहुत जल्द यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पठान - फोटो : social media
सिनेमाघरों में सबका मनोरंजन करने के बाद सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बहुत जल्द ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पठान सिनेमाघरों में 56 दिन यानी 8 सप्ताह पूरे करने के बाद 22 मार्च, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। बहुत जल्द अमेजन प्राइम वीडियो भी इस फिल्म की रिलीज की घोषणा करेगा। 

इसे भी पढ़ें- Salman Yusuff: सलमान युसूफ को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर किया गया परेशान, कन्नड़ में बात करने के लिए बनाया गया दबाव
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
अमेजन प्राइम वीडियो ने इस बात के संकेत जरूर दिए हैं, लेकिन अभी फिल्म  रिलीज करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म से हटाए गए सीन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने भी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधी हुई है। बता दें कि इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

4 of 5
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान ने रिलीज होने से पहले से ही सुर्खियां बटोरना चालू कर दिया था। इसके गाने बेशर्म रंग को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इस फिल्म के बायकॉट की भी खूब मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म सुपरहिट साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एटली कुमार की फिल्म 'जवान' में और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में काम करते नजर आएंगे। शाहरुख खान की ये दोनों फिल्म साल 2023 में ही सिनेमाघोरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें