पठान फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बारे में फिल्म ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, “हां, ये सच है कि हमारी फिल्म का पहला गाना सोमवार को रिलीज किया जा रहा है। ‘बेशरम रंग’ नामक इस गाने में मौजूदा पीढ़ी के दो सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को उनके अभी तक के सबसे हॉट अवतार में पेश करने की तैयारी है। यह सीजन का पार्टी एंथम है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि आने वाले कई साल तक ये गाना पार्टी एंथम बना रहेगा।”