बेशरम रंग गाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी दिनों से बवाल चल रहा है। इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी, जिसपर खूब मामला गर्मा गया था। काफी ज्यादा बवाल के बाद सीबीएफसी ने फिल्म में मेकर्स को बदलाव करने के लिए कहा है। इस मामले पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए थे। अभी भी यह विवाद थमा नहीं है। आज पठान का ट्रेलर रिलीज होना है, लेकिन उससे पहले गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने गाने को लेकर कुछ कहा है। तो चलिए जानते हैं कि अब इस मामले में जावेद अख्तर क्या बोले।