पठान
- फोटो : social media
फिल्म रूस में अपनी सबसे बड़ी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की इस अंतरराष्ट्रीय रिलीज में बेलारूस, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, अजरबैजान, ताजिकिस्तान, आर्मेनिया, जॉर्जिया, मोल्दोवा, किर्गिस्तान जैसे सीआईएस देश भी शामिल हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की एक्शन पैक्ड फिल्म का डब्ड वर्जन 13 जुलाई को इन सभी देशों में एक साथ रिलीज होने वाला है।