फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Controvarsy: SRK का नाम शेखर राधा कृष्ण होता तो? जानें शाहरुख खान ने क्या दिया था जवाब

Tue, 20 Dec 2022 12:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' को लेकर इन दिनों पूरे देश में बवाल हो रहा है। 'पठान' का पहला गाना 'बेशर्म रंग' में दीपिका द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी इस समय देश का मुद्दा बन गई है और इसको लेकर चल रहा विवाद हर रोज नया मोड़ ले रहा है। हिंदूवादी संगठनों के साथ मुस्लिम उलेमाओं के निशाने पर आ चुकी इस फिल्म को सभी लोग रिलीज न करने की मांग कर रहे हैं। जहां देश में इस तरह का बवाल मच रहा है, वहीं इसी बीच अब शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख अपने नाम का मतलब हिंदुओं के प्रमुख भगवानों में से एक श्री कृष्ण से जोड़ रहे हैं।        
विज्ञापन

2 of 4
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप 'शेखर कृष्ण' होते तो...
'पठान' को लेकर चल रहे विरोध के बीच शाहरुख खान का पुराना वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस पुराने इंटरव्यू के वीडियो में किंग खान धर्म की दीवारों को तोड़ते हुए और सभी धर्मों को इज्जत देते हुए अपने नाम का पूरा मतलब 'शेखर राधा कृष्ण' बता रहे हैं। बता दें, यह वायरल वीडियो एक साक्षात्कार का है। एक शख्स शाहरुख खान से धर्म से जुड़ा सवाल पूछता है, जिसके लिए दिया गया बादशाह का जवाब सबका दिल जीत लेता है। अभिनेता से पूछा जाता है कि आप बहुत ही अच्छे मुस्लिम हैं, लेकिन अगर मान लें कि 'शेखर कृष्ण' होते....उस शख्स को यहां रोकते हुए शाहरुख बोले- शेखर राधा कृष्ण यानी एसआरके। अभिनेता का ऐसा करने से पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है।  
Pathaan: विवादों में घिरी फिल्म 'पठान' के समर्थन में उतरीं रश्मि देसाई, कहा- यह सिर्फ एक...    
विज्ञापन

3 of 4
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या लोगों के दिलों में शाहरुख के लिए कोई फर्क होता?
इसके बाद वह शख्स अपने सवाल को पूरा करते हुए पूछता है कि, 'अगर आप शेखर राधा कृषण होते तो आपको क्या लगता है कि लोग प्रेम और आपको आइकॉन मानने के बारे में कैसे रिएक्ट करते। जो थोड़े बहुत लोग आपसे नफरत करते हैं, तो वह कैसे होते? कहने का मतलब है अगर आप हिंदू होते तो क्या चीजें अलग होती? क्या तब भी आप ऐसे ही होते?' इसका जवाब देते हुए शाहरुख बोले, 'मुझे नहीं लगता कि कोई फर्क होता। मुझे लगता है कि कलाकारों की यही खासियत होती है कि वह किसी भी किरदार से अलग होते हैं। लोग उन्हें बिना सोचे समझे फॉलो करते हैं। कलाकारों के लिए लोगों के दिमाग में समुदाय जैसी चीजें नहीं होती हैं। मैं तब भी इतना ही स्वीट होता जितना आज हूं।'      
Moving In With Malaika: रियलिटी शो में आपस में भिड़ीं मलाइका-अमृता, अभिनेत्री के जोक्स पर फूटा बहन का गुस्सा
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर साझा किया जा रहा है। अभिनेता के फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बात करें शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ 'पठान' के साथ पूरे चार साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेता 'पठान' के बाद 'जवान' और 'डंकी' में काम करते दिखाई देंगे।  
Urfi Javed: उर्फी को रेप और जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, इस शहर में छिपा बैठा था आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें