फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: 'बेशर्म रंग' पर महाभारत को लेकर फूटा 'भीष्म पितामह' का गुस्सा, बोले- गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं...

Fri, 16 Dec 2022 11:48 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'पठान' के पहले गाने 'बेशर्म रंग' पर इन दिनों खूब विवाद हो रहा है। इस गाने में दीपिका का सेंसुअल अवतार और अभिनेत्री द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी पर जमकर बवाल हो रहा है। चारों तरफ इस गाने की ही चर्चा हो रही है। राजनीतिक नेताओं से लेकर हिंदू संगठन तक सभी इस गाने का विरोध कर रहे हैं। सभी का कहना है कि भगवा रंग आस्था का प्रतीक है इसलिए इस तरह के कपड़े पहनकर 'बेशर्म रंग' पर डांस करना कबूल नहीं किया जाएगा। देश में चल रहा विरोध प्रदर्शन यहां तक पहुंच गया है कि इसके चलते कई जगहों पर शाहरुख खान का पुतला भी जलाया गया है। अब इस विवाद पर 'महाभारत' के भीष्म पितामह उर्फ मुकेश खन्ना का रिएक्शन भी सामने आ गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बेशर्म रंग - फोटो : social media
समय-समय पर बॉलीवुड की गलतियां गिनाने वाले दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर इंडस्ट्री पर भड़क उठे हैं। इस बार वजह 'बेशर्म रंग' है। पायल रोहतगी, शर्लिन चोपड़ा के बाद अब मुकेश खन्ना शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के गाने पर उनकी क्लास लगाते नजर आए हैं। अभिनेता ने 'पठान' के पहले गाने को अश्लील करार दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना बेशर्म रंग पर जमकर भड़के और बोले, 'आज कल के बच्चे टीवी और फिल्म देख कर बड़े हो रहे हैं। इसलिए सेंसर बोर्ड को ऐसे गानों को पास नहीं करना चाहिए।' इसके साथ ही मुकेश खन्ना ने सेंसर बोर्ड पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा, 'वह कोई सुप्रीम कोर्ट नहीं है, जिसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए।'
बिकिनी पर बवाल: बॉलीवुड में पहले भी नजर आया भगवा कनेक्शन, दीपिका से पहले इन अभिनेत्रियों ने पहना यह रंग
विज्ञापन

3 of 4
बेशर्म रंग - फोटो : social media
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, 'हमारा देश कोई स्पेन नहीं बन गया, जो इस तरह गाने लाए जाए। अभी आधे कपड़ों में गाने बन रहे हैं। कुछ समय बाद बिना कपड़ों के गाने बनने लगेंगे। मुझे समझ नहीं आता है कि सेंसर बोर्ड इस तरह गाने को पास ही क्यों करता है।' मुकेश खन्ना ने भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर दीपिका की क्लास लगाई और उनके साथ-साथ मेकर्स पर भी सवाल खड़े कर दिए। अभिनेता बोले कि 'क्या बनाने वाले को पता नहीं है कि भगवा रंग एक धर्म और सम्प्रदाय के साथ बहुत मायने रखता है। बहुत संवेदशनशील है, जिसे हम भगवा कहते हैं, जो शिवसेना के झंडे में भी है, हमारे आरएसएस में भी है। अगर उनको यह पता है, तो बनाने वाला क्या सोच कर बनाता है। अमेरिका में आप उनके झंडे की बिकिनी भी पहन सकते हैं पर हिंदुस्तान में ऐसा करने की इजाजत नहीं है।'  
Pathaan: शर्लिन ने दीपिका को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य, बोलीं- भगवा रंग की बिकिनी स्वीकार्य नहीं
विज्ञापन

4 of 4
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना से जब सवाल किया गया कि इससे पहले भी अभिनेत्रियों ने भगवा रंग के कपड़े पहने हैं, तब आपको क्यों दिक्कत नहीं हुई? इस पर मुकेश खन्ना कहते हैं, 'पहले इस तरह से बिकिनी बना कर नहीं पहना गया है। अब सोशल मीडिया है, लोग अपनी आवाज उठा सकते हैं। भगवा रंग आरएसएस, शिवसेना का भी है और भगवे रंग से जुड़ी अपनी मान्यताएं भी है और ऐसे में जानबूझकर इस रंग के कपड़े में गाना रखा गया है, जो किसी गुस्ताखी से कम नहीं है।'
Pathaan: शिवराज के मंत्री पर स्वरा का निशाना, बोलीं- उन्हें अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुर्सत मिलती तो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें