प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं । हाल ही में पाकिस्तान की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस मेहविश हयात, प्रियंका के पति निक से मिलने के लिए दौड़ पड़ीं । इस बात की जानकारी मेहविश ने खुद दी है । मेहविश, निक जोनस की बहुत बड़ी फैन हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
nick jonas
- फोटो : social media
मेहविश और निक की साथ में तस्वीरें सामने आई हैं । मेहविश ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है । मेहविश ने बताया कि निक जोनस को उन्होंने एक टेनिस मैच में हिस्सा लेते वक्त देखा और देखते ही वो उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ीं। मेहविश और निक की मुलाकात न्यूयॉर्क के बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर में हुई।
विज्ञापन
3 of 5
महविश हयात
- फोटो : सोशल मीडिया
मेहविश ने निक के साथ फोटो शेयर कर लिखा, ''देखिए मुझे कौन मिला... न्यूयॉर्क में यूएस ओपन मेन्स मीफाइनल में हिस्सा लेते वक्त। वो एक बात जिस पर हम दोनों ही सहमत थे कि हमारा सपोर्ट राफेल नडाल को था।'' प्रियंका चोपड़ा भी कुछ दिनों पहले अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ यूएस ओपन में पहुंची थीं।
4 of 5
महविश हयात
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ दिन पहले मेहविश ने बॉलीवुड के खिलाफ अपना बयान दिया था । उन्होंने कहा था, 'हमारे पड़ोसी देश (भारत) में दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। एक ऐसे समय में जब वे अपनी शक्ति का इस्तेमाल हमें जोड़ने के लिए कर सकते हैं, वे कर क्या रहे हैं? वे अनगिनत फिल्में बना रहे हैं जिनमें पाकिस्तान को खलनायक दिखाया जा रहा है। उन्होंने भारतीय फिल्मों में राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जोर दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं समझती हूं कि हमारा इतिहास, हमारी परवरिश, इलाके की राजनीति। इन सबके साथ तटस्थ रह पाना मुश्किल है और ऐसा करना देशभक्ति के खिलाफ लग सकता है। लेकिन, उन्हें (बॉलीवुड को) सच में यह तय करना होगा कि क्या अधिक महत्वपूर्ण है, राष्ट्रवादी तेवर या शांतिपूर्ण भविष्य।'
महविश ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड को भी नसीहत देते हुए कहा कि यही समस्या हॉलीवुड के साथ है जिसके कंटेंट ने उनके देश को पिछड़े और आतंकवादी के रूप में प्रस्तुत किया है और जिसका असर पश्चिमी दुनिया के लोगों के मन-मस्तिष्क पर बहुत गहरा पड़ा है। वहां लोग पाकिस्तान के बारे में यही देखकर ऐसा ही सोचने लगे हैं।