फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली वसीयत, पूरा होगा परवीन बॉबी का सपना

Fri, 21 Oct 2016 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
परवीन बॉबी
11 साल से चले आ रहे दिवंगत अभिनेत्री परवीन बॉबी के संपत्ति विवाद का निपटारा हो गया है। अब उनका आखिरी सपना भी पूरा होगा। परवीन की संपत्ति दान की जाएगी और इसका इस्तेमाल गरीब बच्चों और महिलाओं की मदद करने में किया जाएगा। 

आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरा मामला ?
विज्ञापन

2 of 5
परवीन बॉबी
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बॉबी की मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ा। परवीन के घरवालों और उनके मामा ने संपत्ति को लेकर दावा किया। 
विज्ञापन

3 of 5
परवीन बॉबी
इसके बाद जांच में परवीन की वसीयत सामने आई, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति परिवार और रिश्तेदारों को न देने की बजाए एक ट्रस्ट और चाचा मुराद खान बॉबी को सौंपने की बात कही हुई थी। 

4 of 5
परवीन बॉबी
परवीन के मामा ने साल 2005 में इस वसीयत को बॉम्बे हाईकोर्ट में चैलेंज किया। परवीन के पिता ने भी इस वसीयत को गलत बताया। जिसके बाद कोर्ट ने पूरे मामले की जांच करवाई और वसीयत सही पाई गई। इस पर वसीयत को वैध मानते हुए कोर्ट ने 11 साल बाद वही फैसला सुनाया जो कि परवीन की अंतिम इच्छा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परवीन बॉबी
कोर्ट ने कहा कि वसीयत के मुताबिक, परवीन की 80 प्रतिशत संपत्ति का इस्तेमाल एक ट्रस्ट बनाने में होगा, जो कि गरीब महिलाओं और बच्चों की मदद करेगा। जबकि 20 प्रतिशत संपत्ति उनके चाचा को दी जाएगी। जो कि इस ट्रस्ट को चलाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें