फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवीन बाबी के साथ लिव इन में रहते थे महेश भट्ट, एक रात घर पहुंचे तो नजारा देख होश उड़ गए

Thu, 04 Apr 2019 08:13 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
parveen babi
70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। परवीन बाबी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं। यहां तक कि उन्होंने ही फिल्मों में ग्लैमरस कपड़े पहनने का चलन शुरू किया था। उनसे पहले तक हीरोइनें स्लीवलेस ब्लाउज के साथ साड़ी और तंग सूट पहने नजर नहीं आती थीं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी छवि बोल्ड एक्ट्रेस की थी। 1976 से 80 के बीच वे इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थीं।
विज्ञापन

2 of 11
parveen babi
सिल्वर स्क्रीन पर उनकी जिंदगी में जितनी चमक दिखती थी असल में वो उतनी ही तन्हा थीं। परवीन अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं। उनका अफेयर महेश भट्ट के अलावा डैनी और कबीर बेदी से भी रहा। लेकिन महेश भट्ट के साथ उनकी प्यार भरी कहानी का दर्दनाक अंत हुआ था। फेमस मैगजीन 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने अपने और परवीन के रिश्ते को लेकर कई राज खोले थे। साथ ही उनकी मौत पर दुख जताया था।
विज्ञापन

3 of 11
parveen babi
परवीन उस समय अपने करियर के चरम पर थीं जब महेश भट्ट से उन्हें प्यार हो गया था। इससे पहले उनका अफेयर कबीर बेदी के साथ था। कबीर से ब्रेकअप के बाद उन्होंने महेश भट्ट का हाथ थाम लिया लेकिन महेश पहले से ही शादीशुदा थे। 1977 में दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो महेश अपनी पत्नी को छोड़कर परवीन के साथ लिव इन में आकर रहने लगे। उन दिनों परवीन फिल्म ‘अमर-अकबर-एन्थॉनी’ और ’काला पत्थर’ की शूटिंग कर रही थीं। परवीन और महेश एक-दूसरे के प्यार में पागल थे।

4 of 11
Parveen Babi
विरोध के बावजूद दोनों को अलग करना नामुमकिन हो गया था। महेश के लिए परवीन घर पर एक साधारण लड़की की तरह रहती थीं। देखते-देखते दोनों के रिश्ते को दो साल हो गए। 1979 में महेश भट्ट को अचानक एक ऐसी सच्चाई का पता चला जिससे उनके होश उड़ गए। एक दिन महेश जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हैं, उनके हाथ में चाकू था। महेश को देखते हुए परवीन ने उन्हें चुप रहने का इशारा किया।
 
विज्ञापन

5 of 11
Parveen Babi
इसके बाद परवीन ने कहा, ‘बात मत करो, कमरे में कोई है। वो मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं।’ परवीन ने पहली बार ऐसा कुछ किया था जिससे महेश बुरी तरह हिल गए थे। उन्होंने परवीन का ये रूप पहले कभी नहीं देखा था। इस घटना के बाद से परवीन अक्सर ही ऐसी हरकतें करने लगीं। डॉक्टरों को दिखाने के कुछ दिन बाद पता चला कि उन्हें सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी है। उस समय परवीन कई फिल्में कर रही थीं। डायरेक्टर्स को फिल्म ठप हो जाने का डर था।
विज्ञापन

6 of 11
परवीन बॉबी
सभी चाहते थे कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। महेश भट्ट उनका इलाज अच्छे से अच्छे डॉक्टर्स से करवाने लगे। डॉक्टर्स का कहना था कि उन्हें ठीक करने के लिए इलेक्ट्रिक शॉक देने होंगे। लेकिन महेश भट्ट परवीन को इलेक्ट्रिक शॉक देने के सख्त खिलाफ थे। वे किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं चाहते थे। इस दौरान परवीन के पूर्व प्रेमी कबीर बेदी और डैनी ने भी महेश की मदद की। तमाम इलाज के बावजूद परवीन की ये बीमारी ठीक होने का नाम नहीं ले रही थी। 
 
विज्ञापन

7 of 11
परवीन बॉबी
परवीन के मन में ये डर बैठ गया था कि कोई उन्हें मारना चाहता है। कुछ समय बाद तो परवीन को लगने लगा था कि उनकी कार में बम रखा है, वो एसी की आवाज तक से डर जाती थीं। यहां तक कि अपने को-स्टार अमिताभ बच्चन को भी वो अपने लिए खतरा मानने लगी थीं। परवीन को लगता था कि अमिताभ उन्हें मारना चाहते हैं। उन्होंने परवीन के पीछे गुंडे लगवा रखे रखे हैं। परवीन की ऐसी स्थिति देखकर उन्हें कमरे में ही बंद रखा जाने लगा। उन्हें मीडिया और पब्लिक की नजरों से दूर रखना पड़ा।

8 of 11
परवीन बॉबी
इस दौरान परवीन का वजन काफी बढ़ गया था और उन्होंने अपनी खूबसूरती खो दी थी। अब डॉक्टरों के पास उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। लेकिन महेश अब भी शॉक के विरोध में थे। तभी महेश पर भी कई तरह के आरोप लगने लगे। लोगों का कहना था कि महेश ने परवीन का इस्तेमाल किया। अपने फायदे के लिए परवीन के स्टारडम और रुतबे का इस्तेमाल किया और अब वे उन्हें ठीक नहीं होने देना चाहते। अब तक परवीन की हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। उन्होंने दवाइयां खाना बंद कर दिया था।

9 of 11
परवीन बॉबी
इतना ही नहीं डर के कारण वो पहले महेश को दवाई खाने को कहती थीं, ताकि उन्हें तसल्ली हो जाए कि ये सही हैं। परवीन की ऐसी हालत के चलते कई बार महेश को भी खाने और ड्रिंक में दवाई मिलाकर पीना पड़ता था। परवीन के ठीक होने की संभावना बहुत कम थी। इससे महेश भट्ट टूट चुके थे। वो परवीन को मुंबई से दूर बेंगलुरु लेकर चले गए। महेश परवीन को तनाव से दूर रखना चाहते थे। उन्होंने सोचा कि नया माहौल उन्हें ठीक कर देगा। वो पुरानी बातें भूल जाएंगी। लेकिन हालत जस की तस बनी रही।
 

10 of 11
Parveen Babi
कुछ समय बाद महेश परवीन को वहीं छोड़कर अपनी पत्नी लोरेन के पास वापस आ गए। डॉक्टर्स का कहना था कि महेश के रहने से परवीन की हालत ज्यादा खराब रहती है। इसलिए उनका दूर रहना ही बेहतर था। उसी दौरान महेश ने फिल्म ‘अर्थ’ लिखनी शुरू की, जो उनकी जिंदगी की सच्चाई थी। इलाज पूरा होने के बाद परवीन मुंबई वापस आ गईं। अब वो बेहद तनहा थीं। वहीं उनके वापस आने पर पत्नी के पास वापस लौट चुके महेश भट्ट भी खुद को परवीन के पास जाने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन

11 of 11
परवीन बाबी
वहीं परवीन के डॉक्टर नहीं चाहते थे कि महेश परवीन के आस-पास भी रहें। लेकिन परवीन महेश को छोड़ने को तैयार नहीं थीं। महेश भी चाहते थे कि उनका इलाज अच्छे से हो। एक रात परवीन ने महेश से कहा कि वो उनमें और उनके डॉक्टर में से किसी एक को चुनें। महेश भट्ट के अनुसार, ‘परवीन की ये हालत देखकर मैं समझ गया कि अब हमारे रिश्ते का अंत आ गया है।' महेश आधी रात में ही परवीन के घर से निकल गए। परवीन ने उन्हें रोकना चाहा, आधे कपड़ों में ही वो सड़क पर दौड़ती रहीं, लेकिन महेश नहीं रुके। अब महेश उनके घर और जिंदगी से जा चुके थे।

कुल मिलाकर देखा जाए तो ग्लैमर की जिंदगी जीने वाली परवीन का आखिरी वक्त अंधेरे, तन्हाई और अवसाद में गुजरा। शायद यही फिल्मी नगरिया का कड़वा सच है। साल 2005 में परवीन का शव उनके फ्लैट पर पाया गया था ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें