फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवीन बाबी की बर्थ एनिवर्सरी और कांग्रेस पर भड़के विवेक ओबेरॉय सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Thu, 04 Apr 2019 06:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Parveen Babi, Vivek Oberoi - फोटो : social media
70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। परवीन बाबी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं। यहां तक कि उन्होंने ही फिल्मों में ग्लैमरस कपड़े पहनने का चलन शुरू किया था। उनसे पहले तक हीरोइनें स्लीवलेस ब्लाउज के साथ साड़ी और तंग सूट पहने नजर नहीं आती थीं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी छवि बोल्ड एक्ट्रेस की थी। 1976 से 80 के बीच वे इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
lisa ray
'कसूर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली लीजा रे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें देख कर उनकी उम्र का का अंदाजा लगाना मुश्किल है लेकिन आपको बता दें कि लीजा आज 47 साल की हो गई हैं। लीजा ने इंडिया में तब तहलका मचाया था जब एक मैगजीन कवर पर वो 'बेवॉच' स्टाइल की बिकनी पहन कर दिखीं थीं। इसके बाद उन्हे कई फिल्मों और मॉडलिंग के ऑफर आए।
विज्ञापन

3 of 5
Alia Bhatt, Soni Razdan - फोटो : instagram
आलिया भट्ट एक जिम्मेदार बेटी हैं और इस बात पर किसी को कोई शक नहीं है। वह अक्सर अपने माता-पिता के साथ वक्त बिताती हैं। वह अपनी मां सोनी राजदान की बहुत लाडली हैं तो पिता महेश भट्ट की आलिया में जान बसती है। सोनी राजदान की फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' शुक्रवार को रिलीज होगी, जिसके चलते आलिया ने स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। 

4 of 5
shah rukh khan fatima sana shaikh - फोटो : Twitter
मीटू अभियान के तहत कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण की कहानी दुनियां के सामने बयां की। तनुश्री दत्त के बाद देश की कई महिलाएं आगे आईं और अपनी आप बीती सुनाई। जिसके चलते कई आरोपियों को जेल की हवा खानी पड़ी। दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने बीते दिनों खुलासा किया था कि उनका भी यौन शोषण हुआ है। उन्होंने कहा, 'यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव था। मुझे लगता है लोगों ने गलत समय लिया कि मीटू अभियान सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए था। ऐसा नहीं कि सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होती हैं, हर जॉब में होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के रिलीज होने का रास्ता अब साफ हो गया है। इस फिल्म को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। हाल में विवेक एक इंटरव्यू के दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे। विवेक ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कुछ लोग इस तरह से ओवररिएक्ट क्यों कर रहे हैं। पता नहीं वे फिल्म से डरते हैं या चौकीदार के 'डंडे' से।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें