फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवीन बाबी समेत ये 5 एक्ट्रेस, जिंदगी महारानियों जैसी और मौत ऐसी...रूह कांप जाए

Wed, 03 Apr 2019 03:12 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood celebrities - फोटो : file photo
ग्लैमर की दुनिया में जगह बनाना आसान नहीं हैं। इनमें से कुछ तो सफल हो जाते हैं वहीं कुछ जिंदगी भर एक मुकाम बनाने के लिए जूझते रहते हैं। चकाचौंध के पीछे की सच्चाई जब भी सामने आई लोग हैरान रह गए। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस थीं परवीन बाबी जिन्होंने सफलता की ऊंचाईयों को छूने के बाद गुमनामी का सफर देखा। परवीन बाबी के जन्मदिन पर जानिए उन एक्ट्रेस के बारे में जिनका अंत दर्दनाक रहा।
विज्ञापन

2 of 6
parveen babi - फोटो : file photo
अमर अकबर एंथनी, दीवार, नमक हलाल और शान जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं परवीन बाबी के जीवन का अंत गुमनामी के साथ हुआ। 1986 में रिलीज हुई फिल्म अविनाश के बाद वो फिल्मी पर्दे से दूर हो गईं। उन्होंने फिल्मी पार्टियों में शिरकत करना बंद कर दिया। 55 साल की उम्र में 20 जनवरी 2005 को उनकी लाश जुहू के एक अपार्टमेंट में मिली। उनकी मौत इतनी गुमनामी में हुई कि मरने के तीन दिन बाद उनके पड़ोसी यह जान पाए कि परवीन बाबी अब नहीं रहीं।
विज्ञापन

3 of 6
divya bharti - फोटो : file photo
तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत सिर्फ 19 बरस की उम्र हुई। दिव्या भारती की मौत पांच मंजिला इमारत से गिरने की वजह से हुई हालांकि उनकी मौत आज भी रहस्य है कि उन्होंने सुसाइड की थी या यह दुर्घटनावश हादसा था। बता दें कि मौत से कुछ दिनों पहले ही उन्होंने निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी रचाई थी।

4 of 6
Jiah Khan - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म नि:शब्द से जिया खान चर्चा में आई थीं। फिल्म में जिया खान 60 साल की उम्र वाले अमिताभ बच्चन के प्यार में पड़ जाती हैं। साल 2007 में डेब्यू करने वालीं जिया इसके बाद दो और फिल्मों में दिखीं। 2010 में रिलीज हुई हाउसफुल उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था वहीं उनकी निजी जिंदगी भी कई उतार-चढ़ाव से गुजर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर सूरज पंचोली के साथ वो रिश्ते से खुश नहीं थीं। जिया खान लंबी गुमनामी में डूबती गईं और अचानक 3 जून 2013 की रात को उनके आत्महत्या करने की खबर आई।
विज्ञापन

5 of 6
silk smitha - फोटो : file photo
तेलुगू फिल्मों की हीरोइन सिल्क स्मिता का जीवन भी कुछ ऐसा ही रहा है। सिल्क के करियर की शुरुआत तो अच्छी हुई लेकिन बाद में वह लगातार गुमनाम होती चली गईं। 23 सितंबर 1996 को सिल्क स्मिता अपने घर में पंखे से लटकी हुई मिलीं। पुलिस को इस बात के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले की ये आत्महत्या थी या हत्या। उनकी मौत आज भी एक मिस्ट्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sridevi - फोटो : social media
श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक पांच सितारा होटल में हुआ था। फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि श्रीदेवी पानी से भरे बाथटब में डूब गई थीं जिसके चलते उनकी मौत हो गई। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को निधन के दो दिन बाद दुबई से भारत लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें