फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवीन बॉबी समेत वो 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियां, जिनकी शुरुआत जितनी खूबसूरत, अंत उतना दर्दनाक

Wed, 04 Apr 2018 01:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना कोई आसान काम नहीं है लेकिन अगर आप एकबार अपने कदम जमाने में सफल हो जाते हैं तो फिर क्या कहने। इंडस्ट्री में हीरोइनों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि सक्सेसफुल बनने के लिए उन्हें कई चीजों से होकर गुजरना पड़ता है। सिर्फ एक्टिंग के सहारे ही नहीं बल्कि खूबसूरती का भी इसमें बहुत बड़ा हाथ होता है। इसे ताउम्र बरकरार रखना भी बहुत बड़ी कला है। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं कि हर खूबसूरत जिंदगी का अंत भी वैसा ही हो। कई लोगों के साथ ऐसा हुआ है कि जिनकी शुरुआती जिंदगी बहुत खूबसूरत रही है लेकिन उसका अंत उतना ही दर्दनाक रहा है। यह वह अभिनेत्रियां हैं जिनकी शुरुआत तो अच्छी हुई लेकिन अंत गुमनामी के रास्ते से होता हुआ मौत तक पहुंचा।
विज्ञापन

2 of 5
परवीन बाबी
परवीन बॉबी
'दीवार', 'नमक हलाल', 'अमर अकबर एंथोनी' और 'शान' जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रहीं परवीन बॉबी के जीवन का अंत भी गुमनामी के साथ हुआ। 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'अविनाश' के बाद वह फिल्मी पर्दे से दूर हो गयीं। परवीन सिर्फ अपने अफेयर की वजह से ही चर्चा में आतीं। उन्होंने फिल्मी पार्टियों में शिरकत करना बंद कर दिया। 55 साल की उम्र में 20 जनवरी 2005 को उनकी लाश जुहू के एक अपार्टमेंट में मिली। उनकी यह मौत इतनी गुमनामी में हुई कि मरने के तीन दिन बाद उनके पड़ोसी यह जान पाए कि परवीन बॉबी अब नहीं रहीं।
विज्ञापन

3 of 5
जिया खान
जिया खान 2007 में पहली बार फिल्मी पर्दे पर नजर आयीं। प्रयोगधर्मी फिल्म बनाने वाले रामगोपाल वर्मा ने जिया खान और अमिताभ बच्चन को लेकर यह फिल्म बनायी। हॉलीवुड फिल्म 'अमेरिकन ब्यूटी' से प्रेरित इस फिल्म में जिया खान 60 साल की उम्र वाले अमिताभ बच्चन के प्यार में पड़ जाती हैं। यह फिल्म चर्चित और सफल रही। इसके बाद जिया दो और फिल्मों में दिखीं। 2010 में रिलीज हुई 'हाउसफुल' उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई। उसके बाद न तो जिया के पास फिल्में थीं और न ही विज्ञापन। आमतौर पर फिल्म न पाने के बाद भी नायिकाएं फिल्मी समारोह में दिखती हैं। जिया के साथ ऐसा नहीं हुआ। जिया खान लंबी गुमनामी में डूबती गयीं और अचानक 3 जून की रात को उनके आत्महत्या करने की खबर आती है।

4 of 5
दिव्या भारती
इस कड़ी में अगला नाम दिव्या भारती का है। तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों की नायिका दिव्या भारती ने सिर्फ 19 बरस की उम्र में ही पांच मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से कुछ दिनों पहले ही उन्होंने निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी रचाई थी। दिव्या की आत्महत्या करने की वजह गुमनामी होने के साथ पर्सनल भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिल्क स्मिता
तेलुगू फिल्मों की हीरोइन सिल्क स्मिता का जीवन भी कुछ ऐसा ही रहा है। सिल्क के करियर की शुरुआत तो अच्छी हुई लेकिन बाद में वह लगातार गुमनाम होते गयीं। उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म 'डर्टी पिक्चर' सिल्क की जिंदगी की इन्हीं दुश्वारियों को दिखाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें