फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू या क्रिश्चन, किस धर्म से होगी प्रियंका चोपड़ा की शादी, बहन परिणीति ने सबके सामने किया खुलासा

Tue, 21 Aug 2018 01:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा
पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में खलबली मचाई हुई है ।  शनिवार यानी 18 अगस्त को प्रियंका और उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस का रोका हुआ । ये सारा फंक्शन प्रियंका चोपड़ा के मुंबई घर पर हुआ था । रोका सेरेमनी के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक 5 स्टार होटल में शानदार पार्टी दी थी ।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra nick jonas cake
प्रियंका की रोका सेरेमनी और पार्टी में कजिन परिणीति चोपड़ा हर वक्त उनके साथ रहीं । रोका सेरेमनी के बाद परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर प्रियंका और निक को बधाई भी दी । हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने परिणीति से प्रियंका की शादी से जुड़ा अहम सवाल पूछ डाला ।

विज्ञापन

3 of 5
parineeti chopra
यूजर ने पूछा, 'क्या परिणीति भी अपने जीजा निक के जूते चुराने की तैयारियां कर रही हैं ।' इस पर परिणीति ने जवाब देते हुए लिखा, 'बिल्कुल, मैं निक जीजू के जूते चुराऊंगी । इसके लिए उनके साथ मेरी बातचीत भी हुई है । जिसकी गवाह प्रियंका चोपड़ा भी हैं ।'

4 of 5
priyanka chopra nick jonas cake
जैसा कि हिंदू रीति-रिवाज में सालियां दूल्हे के जूते चुराती हैं, ठीक वैसे ही परिणीति भी निक के जूते चुराने की तैयारी में हैं । इसी के साथ परिणीति ने ये भी इशारा दे दिया है कि प्रियंका की शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी । प्रियंका के फैंस के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra
बता दें कि परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर दीदी और जीजू को बधाई देते हुए लिखा था, 'मैं जानती हूं कि आप उनके लिए परफेक्ट हैं। उन्हें प्यार देना क्योंकि वह आपसे पागलों की तरह प्यार करती हैं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं और शुभकामनाएं देती हूं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें