फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: परिणीति ने 'एनिमल' के ऊपर क्यों चुनी 'चमकीला', क्या ब्लॉकबस्टर मूवी छोड़ने का अब है पछतावा?

Mon, 09 Dec 2024 12:57 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में फिल्म 'एनिमल' के ऊपर 'चमकीला' को चुनने की असल वजह बताई है। साथ ही खुलासा किया है कि क्या उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर मूवी को छोड़ने का पछतावा है या नहीं। 
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में लीड भूमिका को लेकर बात की, जिसे रश्मिका मंदाना ने निभाया है। शुरुआत में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने एक्शन ड्रामा में रणविजय की पत्नी गीतांजलि के रूप में परिणीति चोपड़ा को कास्ट करने की योजना बनाई थी। हालांकि, शेड्यूल संबंधी दिक्कतों के कारण उन्हें यह प्रस्ताव ठुकराना पड़ा। अब परिणीति ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही बड़ा बयान देती नजर आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra

परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी 

'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। बावजूद इसके परिणीति चोपड़ा को अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। एक हालिया इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया, 'मुझे लगता है कि भगवान ने मेरे लिए कुछ बेहतर किया था। मैं वह फिल्म (एनिमल) कर रही थी, लगभग हर चीज पर काम हो चुका था। लेकिन उन्हीं तारीखों पर मुझे चमकीला की पेशकश की गई।'
विज्ञापन

3 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra

'एनिमल' के ऊपर क्यों चुनी 'चमकीला'?

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मुझे कई गानों की पेशकश की गई थी, मैं एआर रहमान द्वारा रचित गाने गा रही थी। इम्तियाज अली मेरे ड्रीम निर्देशक हैं। मुझे और भी बहुत कुछ करने की पेशकश की गई थी, इसलिए मैंने चमकीला को चुना।'

4 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति को कोई अफसोस नहीं

परिणीति ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मुझे लगता है कि मुझे इसका अफसोस नहीं है, मैं खुश हूं।' चमकीला में परिणीति चोपड़ा ने दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की पत्नी अमरजोत का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

'चमकीला' को मिली सराहना 

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में थे। इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और परिणीति चोपड़ा के प्रदर्शन के लिए इसे समीक्षकों द्वारा सराहा गया था। उनके पति राघव चड्ढा ने भी खुलासा किया, 'जब परिणीति भारत लौटीं, तो वह एक शूटिंग के लिए सीधे पंजाब आईं। हम मिलते रहे और समय के साथ रिश्ता मजबूत होता गया। पहले तो हम लोगों की नजरों से दूर छिपकर मिलते थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें