फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: अभिनय के साथ अब इस फील्ड में भी दिखेगा परिणीति का कौशल, हेल्थ केयर ब्रांड में किया निवेश

Mon, 10 Jul 2023 05:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पिछले काफी समय से अपने फैंस को सरप्राइज पर सरप्राइज दे रही हैं। पहले आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग अपने रिश्ते का सस्पेंस बरकरार रखने वाली परिणीति, जहां अब उनसे सगाई कर रिलेशन पर मुहर लगा चुकी हैं। वहीं अब अभिनेत्री फैंस के लिए एक और तोहफा लेकर आई हैं, जिससे सुन सभी खुश हो जाएंगे। बीते दिन, सोशल मीडिया पर सस्पेंस फुल वीडियो साझा करने के बाद परिणीति ने आज उस सस्पेंस का खुलासा कर दिया है। दरअसल, परिणीति अब सिर्फ अभिनय की दुनिया में ही नहीं बल्कि बिजनेस भी अपना हुनर दिखाएंगी। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा..
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
'इश्कजादे', 'ऊंचाई' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के बाद, अब अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एक बिजनेस वुमन के रूप में अपना एक नया सफर शुरू करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, परिणीति ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ एक पोस्ट साझा कर बिजनेस की दुनिया में कदम रखने की घोषणा की। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने पिछले आठ महीनों में अपने करियर और निजी जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिनमें से एक यह भी है।
विज्ञापन

3 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा ने एक हेल्थकेयर ब्रांड 'क्लेंस्टा' में इंवेस्ट किया है। बता दें, एक अभिनेत्री होने के अलावा परिणीति के पास मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री है। अभिनेत्री का हमेशा से एक इंवेस्टमेंट बैंकर बनने का सपना था। अपनी इंवेस्टमेंट के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने बताया कि वह पिछले 4 वर्षों से इस तरह का कुछ करना चाहती थीं, लेकिन एक टीम की तलाश में थीं जिसका वह हिस्सा बन सकें।

4 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'मैं क्लेंस्टा में एक इंवेस्टर और पार्टनर के रूप में अपने इस नए सफर की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हूं! मैंने सिर्फ इस कारण से उनके साथ पार्टनरशिप करने का निर्णय लिया क्योंकि वे ऐसे प्रोडक्ट्स बना रहे हैं जो कोई और नहीं बना सकता। क्या आप पानी के बिना कभी नहाए हैं या शैम्पू करने के बारे में सुना है?  अगले कुछ हफ्तों में हम आपको क्लेंस्टा की दुनिया और उस चीज से परिचित कराएंगे जिस पर हम काम कर रहे हैं .. यह आपके होश उड़ा देगा। इस पागलपन भरे दौर में आप लोगों को मेरे साथ पाकर और मेरे जुनूनी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ फिल्म 'ऊंचाई' में देखा गया था। इसके साथ ही उनकी दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। जहां 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' में परिणीति अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी, वहीं 'अमर सिंह चमकीला' में उनकी जोड़ी दिलजीत दोसांझ के साथ बनाई गई है। यह फिल्म पंजाब के एक मशहूर गायक के जीवन पर आधारित है। 
Huma Qureshi: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' हिट होने के बाद असमंजस में पड़ गई थीं हुमा, बोलीं- रोने के लिए कंधा तो था...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें