अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने राघव के लिए एक स्पेशल वीडियो शेयर करने के साथ लव नोट लिखा है। इस वीडियो के जरिए परी ने बताया है कि उनका और राघव का स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल विपरीत है। साथ ही अभनेत्री ने अपने पति से एक वादा भी किया है।