फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti-Raghav Chadha: राघव के जन्मदिन पर परिणीति का वादा, बोलीं- आपसे प्यार और सम्मान के मायने सीखती रहूंगी

Mon, 11 Nov 2024 12:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा आज 11 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके स्पेशल दिन को परिणीति ने और खास बना दिया है। अभिनेत्री ने पति के जन्मदिन पर एक लव नोट साझा किया है।
विज्ञापन
1 of 4
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने राघव के लिए एक स्पेशल वीडियो शेयर करने के साथ लव नोट लिखा है। इस वीडियो के जरिए परी ने बताया है कि उनका और राघव का स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल विपरीत है। साथ ही अभनेत्री ने अपने पति से एक वादा भी किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
आरजे सिमरन ने किया वॉइस ओवर
परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी और राघव की खूबसूरत तस्वीरें हैं। वीडियो के साथ जो वॉइस ओवर वह आरजे सिमरन ने किया है। वीडियो में राघव चड्ढा और परी की निजी और प्रोफेशनल की झलक नजर आ रही है। राघव कहीं चुनावी रैली और कामकाज में व्यस्त हैं तो कहीं परिणीति के साथ क्वालिटी समय बिताते नजर आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम- परिणीति चोपड़ा
फिल्मी स्टाइल में विश किया बर्थडे
परिणीति ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें कुछ इस तरह की लाइनें साझा की हैं, 'वो जितना शांत मैं उतनी तूफान। वो जितना चुप मेरी उतनी लंबी जुबान। वो वड्डा स्याना, मैं थोड़ी सी नादान...'। इस तरह परिणीति ने साफ कर दिया है कि उनका और राघव का मिजाज बिल्कुल एक-दूसरे से विपरीत है, लेकिन दोनों के बीच गजब की समझ है। परिणीति ने फिल्मी स्टाइल में पति को जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन

4 of 4
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
गंगा आरती में शामिल हुए राघव-परी
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा अपनी पत्नी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ रविवार की देर शाम काशी पहुंचे। दोनों ने दशाश्वमेध घाट पर विश्व विख्यात गंगा आरती देखी। उनके साथ विद्यामठ के बटुक भी मौजूद रहे। उन्हें देखकर लोग सेल्फी और वीडियो बनाते नजर आए।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें