बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बहन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी के 3 महीने बाद जीजा निक जोनस के दोस्तों को लेकर बड़ी बात बोली है। हाल ही में परिणीति एक्टर अक्षय कुमार के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंची। यहां उन्होंने शो में मौजूद सभी लोगों के साथ जमकर मस्ती भी की। साथ ही कपिल शर्मा के कई सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन
2 of 5
parineeti chopra
- फोटो : file photo
शनिवार को प्रसारित हुए 'द कपिल शर्मा शो' में परिणीति और अक्षय कुमार के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। इस दौरान कपिल शर्मा ने परिणीति से बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी में निक जोनस के दोस्तों को लेकर सवाल किया- 'अगर शादी में निक के दोस्त उनके साथ फ्लर्ट करते तो क्या होता.?' इस पर नमस्ते इंग्लैंड की अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा- 'लाइन तो मारी पर मैंने लाइन ली नहीं।'
विज्ञापन
3 of 5
parineeti chopra
- फोटो : file photo
इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर और भी कई खुलासे किए। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए साइन किया गया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो उनसे पहले यह बायोपिक अभिनेत्री श्रद्धा कपूर कर रही थीं, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते वह इसके लिए समय नहीं निकाल पा रही थीं।
4 of 5
parineeti chopra
श्रद्धा के बाहर होने के बाद मेकर्स ने परिणीति चोपड़ा को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है। वह जल्द ही इस फिल्म के लिए साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन की प्रैक्टिस करती नजर आ सकती हैं। गौरतलब है कि साइना नेहवाल के फैंस उनकी बायोपिक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बीते दिनों रिलीज हुई परिणीति चोपड़ा की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लप रही। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया था।