आखिरकार वह शुभ घड़ी आ ही गई, जब सबकी चहेती अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा सांसद राघव चड्ढा हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए। दोनों धूमधाम से आज यानी 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस क्यूट कपल की शादी पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थी और आखिरकार आज हाई सिक्योरिटी के बीच दोनों की शादी की सभी रस्में आनंद पूर्वक संपन्न हुईं। ऐसे में फैंस दोनों की शादी की तस्वीरें देखने के लिए उत्सुक थे। इस बीच अब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं।