परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके अलावा उनके पास बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक भी है। फिल्म के लिए दिन-रात मेहनत कर रही परिणीति ने इस बीच अस्टिटेंट डायरेक्टर चरित देसाई से अपने रिलेशनशिप पर भी बात की है।
विज्ञापन
2 of 5
Parineeti Chopra
इसपर बात करते हुए परिणीति ने कहा- मैंने कभी किसी बात से न ही इंकार किया है और न ही कबूल किया है। मेरा परिवार और मेरे दोस्त इसका सच जानते हैं और मेरे लिए यह मायने रखता है। मुझे लगता है कि मीडिया उम्मीद रखता है कि मैं इस पर कोई घोषणा करूं, लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि यह मेरी निजी जिंदगी है, इसलिए न मैं किसी चीज के लिए हां बोलूंगी और न ही मना करूंगी।'
विज्ञापन
3 of 5
parineeti chopra
बता दें प्रियंका चोपड़ा की शादी के समय प्री-वेडिंग डिनर से सामने आई एक तस्वीर के बाद से ही दोनों के शादी की खबरें उड़ने लगी थीं। जिसमें चरित देसाई को परिणीति के ठीक पीछे देखा गया था। हालांकि उस वक्त हालांकि परिणीति ने इस खबर को 'बिल्कुल आधारहीन और असत्य' कहा था। उन्होंने कहा था जब भी मैं शादी करने जाऊंगी मैं पूरी खुशी से इसकी घोषणा करूंगी।
4 of 5
Parineeti Chopra
बता दें परिणीति चोपड़ा के कथित ब्वॉयफ्रेंड का नाम चरित देसाई है। दोनों की मुलाकात साल 2016 में आमेरिका में एक ड्रीम टूर के दौरान हुई थी। दोनों की यह दोस्ती गहराती चली गई। देखते ही देखते दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन साल 2017 में इनकी रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आई थीं।
चरित के बारे में बता दें कि वह प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'अग्निपथ' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जो डिनर की तस्वीर शेयर की थी उसमें परिणीति के पीछे चरित भी दिखाई दे रहे थे और इसी वजह से शादी की खबरें सामने आने लगीं।