बॉलीवुड में शादी के इस दौर में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। खबर थी कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बाद अब उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी शादी करने जा रही हैं, लेकिन परिणीति ने शादी को लेकर रहीं ऐसी खबरों का खंडन कर दिया है। अमर उजाला को परिणीति ने बताया है कि उनकी शादी को लेकर फैलाई जा रही खबर सच नहीं है। गौरतलब है कि 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में प्रियंका ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड और सिंगर निक जोनस संग सात फेरे लिए थे। अब परिणीति के भी ब्वॉयफ्रेंड संग शादी का प्लान बनने की खबरें फैली थीं।...आइए जानते हैं आखिर कौन हैं चरित देसाई?