फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव की सलाह देने पर ट्रोल हुईं परिणीति, यूजर्स बोले- 'फोटोशूट की क्या जरूरत थी?'

Tue, 11 Feb 2020 03:34 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social Media
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तरफ से करीब हर बड़े मुद्दे को लेकर प्रतिक्रिया आती रहती है। ये सेलेब्स अपने फैन्स को हर खतरे से बचने की भी सलाह देते कई बार नजर आते रहते हैं। लेकिन इसी वजह से सेलेब्स कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ।
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social Media
परिणीति यूं तो अपने फैन्स का भला सोच रही थीं। लेकिन इस भले की वजह से वो खुद ट्रोलर्स का निशाना बन गईं। परिणीति लोगों को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दे रही थीं पर उन्हें क्या पता था कि ये उनके लिए मुसीबत बन जाएगा। परिणीति का मास्क लगाकर एयरपोर्ट पर फोटोशूट करवाना उनके लिए भारी पड़ गया।
विज्ञापन

3 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social Media
दरअसल परिणीति ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में परिणीति एयरपोर्ट पर मास्क लगाकर खड़ी थीं। तस्वीरों में परिणीति ने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी। साथ ही दुखी चेहरे के साथ वो फैन्स को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दे रही थीं। इन तस्वीरों के साथ परिणीति ने कैप्शन में लिखा, 'दुखद, लेकिन मुझे लगता है कि अभी यही हालात हैं। सभी सुरक्षित रहें।'
 

4 of 5
Parineeti Chopra - फोटो : Social Media
बस! अपनी इन्हीं तस्वीरों के लिए परिणीति ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। परिणीति की इन तस्वीरों पर यूजर्स कमेंट कर पूछ रहे हैं कि फोटोशूट करवाने की क्या जरूरत थी? एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आपको ये बताने के लिए फोटोशूट करवाने की जरूरत नहीं थी बॉलीवुड की 83बी'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक है।'
 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
parineeti chopra - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचने की सलाह इन दिनों हर कोई दे रहा है। क्योंकि ये वायरस बड़ी ही तेजी से फैल रहा है। तमाम सेलिब्रिटीज एयरपोर्ट पर मास्क पहने नजर आ रहे हैं। लेकिन परिणीति के लिए मास्क पहनना और लोगों को कोरोना वायरस के खतरे से आगाह करना भारी पड़ गया। खैर परिणीति के लिए या किसी भी सेलिब्रिटी के लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है। सेलिब्रिटीज अक्सर किसी ना किसी बात के लिए ट्रोल होते ही रहते हैं।

पढ़ें: हिमांशी खुराना ने सलमान के दबाव में किया था आसिम से प्यार का इजहार? वायरल वीडियो में हुआ खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें