फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणीति ने जूता चुराई रस्म में निक से मांगे थे 37 करोड़ रुपए, कुछ लाख देकर ही छुटकारा पा गए जीजू

Tue, 04 Dec 2018 12:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
parineeti chopra - फोटो : twitter
जोधपुर के उमेद भवन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रॉयल वेडिंग की । 1-2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति से शादी कर अब प्रियंका-निक दिल्ली आ गए हैं । यहां आज यानी 4 दिसंबर को होटल ताज पैलेस में रिसेप्शन होगा । प्रियंका की संगीत और मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और अब फैंस को शादी की फोटो का इंतजार है । 
 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
वहीं शादी की कुछ डिटेल भी धीरे-धीरे लीक हो रही हैं । इस रॉयल वेडिंग को लेकर एक और बड़ी डिटेल सामने आई है । ये खबर जूते चुराई की रस्म से जुड़ी है । निक जोनस की इकलौती साली परिणीति चोपड़ा ने जूते चुराई रस्म के लिए दो महीने पहले से ही प्लानिंग शुरू कर दी थी ।
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
अब जब जूता चुराने का वक्त आया तो परिणीति कैसे चूक सकती थीं । जूता चुराने के बाद परिणीति ने निक से कितने रुपये मांगे? इस सवाल के जवाब का इंतजार सभी फैंस को था । एक बार परिणीति ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने जीजू से जूते चुराई के लिए 37 करोड़ रुपए मांगे हैं । 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
जवाब में निक ने कहा था कि वो इसका डबल देंगे । अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति ने निक को जूते वापस करने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की । निक ने भी बिना सोचे अपनी साली की मांग को तुरंत पूरा कर दिया । शादी की हर रस्म शानदार तरीके से हुई । सूत्रों के मुताबिक, निकयंका की जयमाला रस्म के दौरान भी काफी शैतानियां हुईं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : Instagram
आम शादियों की तरह, दूल्हा-दुल्हन को जयमाला के वक्त उनके दोस्तों ने ऊपर उठाया था । DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद निक ने पत्नी प्रियंका के लिए प्यार भरी स्पीच दी, जिसे सुनकर एक्ट्रेस की आंखों में आंसू आ गए थे । निक ने वादा किया कि वे अपने वचनों के प्रति ईमानदार रहेंगे और आजीवन प्रियंका का ख्याल रखेंगे । ये सब सुनकर प्रियंका भावुक हुईं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें