प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा लेकिन फैंस जानना चाहते हैं कि इस रॉयल वेडिंग में क्या-क्या हुआ । मीडिया रिपोर्ट्स में प्रियंका-निक की वेडिंग को लेकर कई खुलासे हुए । जब तस्वीरें सामने आईं तो लोगों को यकीन हो गया कि बॉलीवुड में आज तक इतनी भव्य शादी नहीं हुई ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
priyanka nick
- फोटो : amar ujala
इस शादी में शामिल होने के लिए 200 से ज्यादा लोग पहुंचे थे । 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति से शादी हुई । इसके बाद 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से प्रियंका-निक ने सात फेरे लिए । दोनों रीतियों की शादी के रिचुअल को भव्य तरीके से किया गया । हाल ही में जूता चुराई रस्म को लेकर भी खबर आई थी ।
विज्ञापन
3 of 6
priyanka
खबर के अनुसार, निक की इकलौती साली परिणीति चोपड़ा ने उनके जूते चुराए थे । इस रस्म में निक ने जूते वापस लेने के लिए परि को 5 लाख रुपए दिए । ये खबर देखते ही देखते वायरल हो गई । अब इस खबर पर परिणीति चोपड़ा ने सफाई दी है । उन्होंने कहा कि ये खबर गलत हैं ।
4 of 6
priyanka chopra
- फोटो : amar ujala
परि ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जो भी लोग जूता छिपाई में मिले पैसों पर अटकलें लगा रहे हैं- आपको कुछ नहीं पता है । बस यही कह सकती हूं कि आप लोग गलत हैं । हाहाहा । निक उससे ज्यादा क्रेजी थे । कोई शब्द नहीं हैं । निक ने हमें शॉक्ड कर दिया।' इस नोट के साथ परि ने निक को टैग भी किया है ।
विज्ञापन
5 of 6
priyanka chopra
- फोटो : instagram
परिणीति के इस ट्वीट से अंदाजा लगता है कि निक ने उन्हें 5 लाख से भी ज्यादा अमाउंट दिया है । इसकी वजह से एक्ट्रेस शॉक्ड हो गई हैं । बता दें कि परिणीति ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो निक से जूता चुराई में 37 करोड़ रुपए मांगेंगी। वहीं निक ने जवाब देते हुए कहा था कि वो इसका डबल देंगे ।
जोधपुर में शाही शादी के बाद प्रियंका-निक ने मंगलवार को दिल्ली में रिसेप्शन दिया । यहां पीएम नरेंद्र मोदी खास मेहमान बनकर पहुंचे । न्यूलीवेड कपल के साथ पीएम की तस्वीरें वायरल हो रही हैं । रिसेप्शन में प्रियंका की सास और जेठानी सोफी टर्नर इंडियन लुक में दिखे ।