फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा के करियर को मिल सकता है अब तक का सबसे बड़ा ब्रेक, 'RRR' में आ सकती हैं नजर

Sun, 27 Jan 2019 04:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rrr
मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli ) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आरआरआर’ को लेकर में बने हुए हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ में तेलुगु सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। लेकिन इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rrr
खबर है कि निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी फिल्म में परिणीति चोपड़ा नजर आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो परिणीति के करियर को इस फिल्म से बड़ा ब्रेक मिलेगा। एक तरफ राजामौली जैसे निर्देशक की फिल्म में काम करने का मौका तो दूसरी तरफ राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करना परिणीति चोपड़ा के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
parineeti chopra
इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो परिणीति चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गई हैं लेकिन उन्हें भारी भरकम फीस अदा करने की शर्त पर रखा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म निर्माता भी उनकी मांग की गई फीस को देने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि वे नहीं चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंग में किसी तरह की देरी हो। जल्द ही निर्माता इस डील को उनके साथ करेंगे हालांकि इस बारे में अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

4 of 5
RRR
RRR को राजामौली, राम चरण और रामा राव से जोड़ा गया है। बता दें कि फिल्म आरआरआर का पूरा नाम 'रामा रावणा राज्यम' है। कहना जरूरी नहीं है कि फिर भी बता दें कि बाहुबली की तरह यह फिल्म भी नए-नए एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rrr
इस फिल्म के लिए एनटीआर और राम चरण जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। यह फिल्म भी एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी क्योंकि इसके लिए एक अलग से गांव बनाया जा रहा है। इस गांव की रूपरेखा सन 1920 को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बता दें परिणीति चोपड़ा इस साल अक्षय कुमार की फिल्म ''केसरी'' में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें