आज बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने दम पर अलग पहचान बनाई है। सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की कजिन होने के बाद भी उन्होंने कभी फिल्मों के लिए इस चीज का सहारा नहीं लिया। शास्त्रीय संगीत की अच्छी जानकारी हैं, आने वाले वक्त में उनकी इस कला का भी नमूना देखने को मिल सकता है।
आगे की स्लाइड्स में जानें परिणीति के जीवन की कुछ और रोचक बातें।
विज्ञापन
2 of 8
परिणीति चोपड़ा
हरियाणा में जन्म
परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर, 1988 को हरियाणा के अंबाला में एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता पवन चोपड़ा एक व्यवसायी हैं। जो कि थलसेना को माल सप्लाई करते हैं। सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा उनकी कजिन हैं।
विज्ञापन
3 of 8
परिणीति चोपड़ा
नहीं लिया सुपरस्टार कजिन का सहारा
कजिन होने के बावजूद परिणीति ने कभी अपने करियर के लिए बहन प्रियंका का सहारा नहीं लिया। न ही प्रियंका ने उन्हें एक अभिनेत्री के तौर पर करियर बनाने में कोई खास मदद की।
फिल्मों में आने से पहले परिणीति ने बतौर पीआर मैनेजर काम किया।
4 of 8
परिणीति चोपड़ा
यशराज फिल्म्स के साथ किया काम
परिणीति ने यश राज फिल्म्स के बैनर के साथ मैनेजर के तौर पर काम किया। उन्होंने 'दिल बोले हड़िप्पा', 'रॉकेट सिंह', 'बदमाश कंपनी', 'लफंगे परिंदे' और 'बैंड बाजा बारात' जैसी सफल फिल्मों में मैनेजमेंट का काम संभाला।
विज्ञापन
5 of 8
परिणीति चोपड़ा
पहली ही फिल्म में जीता लोगों का मन
परिणीति ने 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से फिल्मों में डेब्यू किया। सह-अभिनेत्री के तौर पर उनकी अदाकारी काफी सराही गई। इसके बाद अगली ही फिल्म 'इश्कजादे' में परिणीति बतौर हीरोइन अर्जुन कपूर के साथ नजर आई।
विज्ञापन
6 of 8
परिणीति चोपड़ा
सफल और अलग तरह की व्यवसायिक फिल्में
'इश्कजादे' के बाद परिणीति के हिस्से में काफी अच्छी फिल्में आईं। शुद्ध देसी रोमांस' (2013) और 'हंसी तो फंसी' (2014) फिल्मों में परिणीति के काम को काफी सराहा। परिणीति ने आज अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आने वाले दिनों में वो एक और अलग तरह की फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
7 of 8
परिणीति चोपड़ा
शास्त्रीय संगीत की जानकार
बहुत कम लोग जानते हैं कि परिणीति ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ले रखी है। आगामी फिल्म में उनकी इस कला का एक नमूना देखने को मिलेगा। वे अपनी 'मेरी प्यारी बिंदू' में गाना गाती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना हैं।