परिणीति चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्कफ्रंट की बात करें तो हार्डी संधू के साथ फिल्म में नजर आने से पहले परिणीति चोपड़ा सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ऊंचाई' में काम करती दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेन्जोंगपा जैसे कालाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स और अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।