फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में देरी से दस्तक देंगी 'सायना नेहवाल', परिणीति चोपड़ा ने बीच में पकड़ा नया प्रोजेक्ट

Wed, 21 Aug 2019 08:54 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Parineeti Chopra - फोटो : social media
मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक को परदे पर आने में अभी और देर लगने वाली है। वजह है इस बायोपिक में साइना का किरदार कर रहीं परिणीति की झोली में आ गिरी एक सस्पेंस थ्रिलर। सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की रीमेक की शूटिंग की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
parineeti chopra
सूत्र बताते हैं कि परिणीति इस फिल्म की 'स्टार्ट टू फिनिश' शूटिंग के लिए मुंबई में बारिश शुरू होते ही लंदन जाने वाली हैं। एमिली ब्लंट की मशहूर फिल्म 'गर्ल ऑन द ट्रेन' की इस रीमेक पूरी शूटिंग इंग्लैंड में होनी है और शूटिंग से पहले परिणीति से कहा गया है कि वह अगले महीने के मध्य से इसकी वर्कशॉप्स, स्क्रिप्ट रीडिंग और रिहर्सल के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन

3 of 5
Parineeti Chopra and Sidharth
पिछले कुछ दिनों से साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए लगातार ट्रेनिंग कर रहीं परिणीति को इतनी बड़ी फिल्म की रीमेक में लीड रोल मिलना उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। सूत्र बताते हैं कि साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग आगे खिसकने की यही बड़ी वजह है और इसीलिए परिणीति पहले 'गर्ल ऑन द ट्रेन' की रीमेक पूरी करना चाहती हैं।



 

4 of 5
Parineeti Chopra
परिणीति कहती हैं, "मैं इस फिल्म की शूटिंग के लिए बेहद उत्साहित हूं क्योंकि यह एक ऐसी भूमिका है जिसके बारे में मैंने ना तो पहले कभी अनुभव किया है और ना ही पढ़ा है। मुझे लगता है कि दर्शकों ने भी कभी मुझे इस तरह के किरदार में देखा भी नहीं है। ये मेरी अपनी शख्सीयत के भी बिल्कुल उलट है। मैं एक एक्टर के तौर पर कुछ नया करने के लिए बहुत ही उत्साहित हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
parineeti chopra
लेकिन एकदम से स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग की प्लानिंग? इस सवाल पर वह कहती हैं, “मेरे लिए कैरक्टर के मूड में बने रहने और क्रू मेंबर्स के लिए शूटिंग का फ्लो बनाए रखने के लिए हमने इस फिल्म की शूटिंग इंग्लैंड में एक ही शेड्यूल में करने का फैसला किया। आमतौर पर इंग्लैंड हमेशा मेरे लिए एक हॉलीडे स्पॉट होता है लेकिन इस बार यह किसी स्कूल जैसा होने वाला है। इस बार मैं केवल अभिनय पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं।” पाउला हॉकिन्स 2015 की बेस्टसेलर पर आधारित फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन एक तलाकशुदा महिला की कहानी है जो एक लापता शख्स को लेकर चल रही खोजबीन में फंस जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें