Parikshit Sahni Birthday: परीक्षित साहनी आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। परीक्षित साहनी बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें उनके पिता बलराज साहनी की तरह ही नैचुरल एक्टिंग के लिए जाना जाता है। परीक्षित हिंदी सिनेमा के एक बड़े स्टार के बेटे थे, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें भी काफी स्ट्रगल करना पड़ा। परीक्षित ने राजकुमार हिरानी की फिल्मों में भी अभिनय किया है।
मशहूर अभिनेता बलराज साहनी के बेटे और लेखक भीष्म साहनी के भतीजे हैं परीक्षित साहनी। परीक्षित आज 1 जनवरी को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। परीक्षित का जन्म 1 जनवरी 1939 को ब्रिटिश भारत (वर्तमान में पाकिस्तान) में हुआ था। अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए परीक्षित ने अपने लिए शानदार और चैलेंजिंग किरदार चुने और सफलता भी हासिल की। उन्होंने राजकुमार हिरानी के साथ कई फिल्मों में अभिनय किया है।
विज्ञापन
2 of 6
परीक्षित साहनी का आज जन्मदिन है
- फोटो : इंस्टाग्राम@parikshit_sahni_official
राजकुमार हिरानी की फिल्मों में किया है अभिनय
परीक्षित साहनी ने राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्में 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट' और 'पी के' में बेहतरीन अभिनय किया है और उन्होंने 2023 में राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में भी अभिनय किया है। इस फिल्म के लिए उन्हें 40 लाख की फीस दी गई थी।
विज्ञापन
3 of 6
बलराज साहनी के बेटे हैं परिक्षित साहनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@parikshit_sahni_official
बलराज साहनी के बेटे हैं परिक्षित साहनी
परीक्षित ने अपनी प्रमंभिक शिक्षा मैट्रिक पास की फिर 1958 मे भौतिक शास्त्र से स्नातक मुंबई से किया। परीक्षित के पिता बलराज साहनी अभिनेता बनने से पहले इंग्लिश के टीचर थे और साथ ही परीक्षित के पिता एक फ्रीडम फाइटर भी थे। बलराज साहनी ने बेटे परीक्षित को पढ़ाई के लिए बोर्डिंग भेजा गया था। बलराज साहनी ने पहली शादी दमयंती साहनी से की थी, दोनों के बेटे हैं परीक्षित साहनी। दमयंती की मृत्यु 1947 में तब हो गई, जब परीक्षित काफी छोटे थे। पहली पत्नी की मौत के 2 साल बाद बलराज साहनी ने संतोष चंदोख से दूसरी शादी कर ली थी।
4 of 6
बतौर असिस्टेंट काम कर चुके हैं परीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम@parikshit_sahni_official
अभिनेता बनने से पहले बतौर असिस्टेंट काम कर चुके हैं परीक्षित
परीक्षित ने सबसे पहले राज कपूर के साथ फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में बतौर असिस्टेंट काम किया। परीक्षित मॉस्को में रहे थे, वह रशियन कल्चर से भली-भांति वाकिफ थे। इस फिल्म में परीक्षित ने राज कपूर की मदद की और फिर इसके बाद उन्हें 'अनोखी रात' में काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन
5 of 6
संजीव कुमार के कहने पर बदला था नाम
- फोटो : इंस्टाग्राम@parikshit_sahni_official
संजीव कुमार के कहने पर बदला था नाम
1968 में अनोखी रात में काम करने के दौरान संजीव कुमार ने उन्हें नाम बदलने की सलाह दी। ये सलाह मानकर परीक्षित साहनी ने अपना नाम अजय रखा लिया, लेकिन कुछ साल बाद वह एक बार फिर अपने पुराने नाम पर लौट आए। परीक्षित साहनी को सबसे ज्यादा फेम 'गुल गुलशन गुलफाम' में बैरिस्टर विनोद का किरदार निभाकर मिला। Yash-Toxic: क्या यश की 'टॉक्सिक' होगी इस साल की वैश्विक रिलीज? हॉलीवुड के वितरकों से चल रही बातचीत
गुल गुलशन गुलफाम टीवी सीरियल से मिली थी प्रसिद्धि
- फोटो : इंस्टाग्राम@parikshit_sahni_official
गुल गुलशन गुलफाम टीवी सीरियल से मिली थी प्रसिद्धि
गुल गुलशन गुलफाम 1987 का डीडी नेशनल टेलीविजन धारावाहिक है, जिसका निर्देशन वेद राही ने किया और निर्माण प्रेम कृष्ण ने किया था। यह कश्मीर पर आधारित और कश्मीरी परिवार को चित्रित करने वाले पहले धारावाहिकों में से एक था। यह 45 एपिसोड तक चला। इस सीरियल में परीक्षित साहनी के अलावा राधा सेठ और एनके फुल, नीना गुप्ता, पंकज बेरी, कंवलजीत सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। श्रीनगर से कई स्थानीय कलाकारों ने इस सीरीज में भाग लिया, जिसमें उपेंद्र खशु, तारिक जावेद, शादी लाल कौल , विनय रैना जैसे बड़े नाम शामिल थे।