फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेश रावल हुए कोरोना संक्रमित, कुछ दिनों पहले ही लगवाई थी कोविड-19 वैक्सीन

Fri, 26 Mar 2021 11:27 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में कोरोना की चपेट में अब तक कई सेलेब्स आ चुके हैं और अभी भी ये सिलसिला लगातार जारी है। अब अभिनेता परेश रावल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। हैरानी की बात ये है कि परेश रावल ने कुछ दिनों पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी और उसके बाद अब वो संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
परेश रावल
परेश रावल अपने कोरोना संक्रमित होने के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'दुर्भाग्य से मेरी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 10 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे निवेदन है कि कृपया अपना कोरोनावायरस का टेस्ट करा लें।'
 
विज्ञापन

3 of 5
परेश रावल - फोटो : Twitter
परेश रावल ने 9 मार्च 2021 को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। अभिनेता ने अस्पताल से अपनी तस्वीर भी शेयर की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'वी फॉर वैक्सीन! सभी डॉक्टर, नर्स, फ्रंटलाइन हेल्थवर्कर्स और साइंटिस्ट का शुक्रिया।'
 

4 of 5
मिलिंद सोमन
बीते दिनों बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। परेश रावल से पहले मिलिंद सोमन, आर.माधवन, सिद्धांत चतुर्वेदी, कार्तिक आर्यन, आमिर खान, रोहित सराफ और रमेश तौरानी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो परेश रावल आखिरी बार फिल्म 'कुली नं. 1' में नजर आए थे। उनकी आगामी फिल्मों में 'हंगामा 2', 'तूफान', 'आंख मिचौली' और 'हेरा फेरी 3' शामिल हैं। उनकी आने वाली फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें