फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर ने की थी पाकिस्तानी पीएम की तारीफ, परेश रावल ने जवाब देकर किया 'स्पीचलेस'

Wed, 27 Feb 2019 01:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
paresh rawal, ali zafar - फोटो : amar ujala
पुलवामा हमले में जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर हमला बोला। भारत की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों की ओर से राजनीतिक बयानबाजी तो चल ही रही है वहीं सोशल मीडिया पर भी सेलिब्रिटीज कमेंट करने में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Ali Zafar - फोटो : file photo
ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब परेश रावल ने पाकिस्तानी एक्टर अली जफर को निशाने पर ले लिया। दरअसल, पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश को संबोधित किया था जिसके बाद अली जफर ने इमरान खान की तारीफ करते हुए लिखा- 'व्हॉट ए स्पीच!' अली जफर ने ये ट्वीट 19 फरवरी को किया था।
विज्ञापन

3 of 5
Paresh Rawal - फोटो : social media
अली जफर के इस ट्वीट के बाद परेश रावल ने अब तंज कसते हुए कहा कि 'नाउ स्पीचलेस (अब शब्द नहीं हैं)।' परेश रावल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर मुद्दे पर राय रखने के लिए जाने जाते हैं। अब जब एक पाकिस्तानी कलाकार ने ऐसी टिप्पणी की तो परेश रावल ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया।

 

4 of 5
paresh rawal - फोटो : social media
एयर स्ट्राइक के बाद परेश रावल ने लिखा, 'सच में ये एक खूबसूरत सुबह है। नरेंद्र मोदी सर को धन्यवाद और अपनी आर्मी को सलाम।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
वहीं अक्षय कुमार ने भारतीय वायुसेना को सैल्यूट करने के साथ लिखा, 'अब चुप नहीं बैठेंगे, अंदर घुस के मारो' ।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें