क्रिकेट वर्ल्ड कप का खुमार इन दिनों पूरे देश पर चढ़ा हुआ है। इस दौरान एमएस धोनी विकेटकीपिंग गलव्स पर 'बलिदान बैज' पहन मैदान पर उतरे। बस फिर क्या था इस मामले पर विवाद बढ़ गया। इस पर क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने बीसीसीआई से अपील की थी कि वह धोनी को दस्तानों से लोगो हटाने को कहे। इस विवाद के बाद ना केवल बीसीसीआई बल्कि पूरा देश धोनी के समर्थन में खड़ा दिखाई दिया। अब इस पर बॉलीवुड एक्टर का भी बयान आया है।
विज्ञापन
2 of 5
paresh rawal
- फोटो : social media
धोनी के गलव्स पर 'बलिदान बैज' का परेश रावल ने धोनी का समर्थन किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'बीसीसीआई को इस मामले में धोनी का समर्थन करना चाहिए और आईसीसी को बोल देना चाहिए कि भाड़ में जाए।' परेश रावल सोशल मीडिया पर बेबाक बयान की वजह से जाने जाते हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Welcome
- फोटो : social media
पिछले दिनों क्रिकेट और बॉलीवुड का एक कनेक्शन खूब वायरल हुआ था। दरअसल, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार और परेश रावल की मुख्य भूमिकाओं से सजी फिल्म वेलकम की पेंटिंग को एक फैन ने शेयर किया।
4 of 5
Majnu Bhai horse and donkey painting
- फोटो : Twitter
लंदन में विश्व कप के आयोजन के दौरान सभी टीमों के कप्तान ने इंग्लैंड की महारानी से मुलाकात की। महारानी से मुलाकात की इस तस्वीर में सभी खिलाड़ियों के पीछे एक पेंटिंग नजर आ रही थी। ये पेंटिंग मूल रूप से एक व्यक्ति के घोड़े की बनी हुई थी, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पेंटिंग को फोटोशॉप करके मजनू भाई की गधे और घोड़े वाली पेंटिंग बना दी।
इस गधे और घोड़े वाली पेंटिंग को अनिल कपूर ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'मजनू भाई की पेंटिंग दूर-दूर तक फैल रही है।' इस ट्वीट में उन्होंने वेलकम फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी को भी टैग किया है। वहीं अनिल कपूर के फैंस भी उनके इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।