फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने से पहले ही हिट हुआ परेश रावल का बेटा, कड़ी टक्कर के लिए तैयार रहें स्टार किड्स

Wed, 23 Jan 2019 06:27 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
aditya rawal
इन दिनों बॉलीवुड में एक के बाद एक स्टार किड्स की एंट्री हो रही है । कुछ समय से सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और अनन्या पांडे जैसे स्टारकिड्स खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । अब बॉलीवुड में एक और स्टार किड की एंट्री होने जा रही है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
aditya rawal
इस लिस्ट में नई एंट्री है परेश रावल के बेटे आदित्य रावल की । परेश रावल तो बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं । अब उनके बेटे भी फिल्मों में एंट्री करने जा रहे हैं । कुछ समय से आदित्य के डेब्यू करने की खबर सामने आ रही है । 
विज्ञापन

3 of 7
aditya rawal
अब इसकी डिटेल सामने आ गई है । मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य को फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने लॉन्च करने का बीड़ा उठाया है । इस फिल्म का नाम होगा 'बमफाड़'। इस फिल्म को रंजन चंदेल डायरेक्ट करेंगे । 

4 of 7
aditya rawal
रंजन चंदेल भी 'बमफाड़' से डायरेक्शन में डेब्यू करेंगे । फिल्म में आदित्य के अपोजिट शालिनी पांडे होंगी जो तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी में लीड रोल निभा चुकी हैं । ये फिल्म अलाहबाद पर बेस्ड होगी । 
विज्ञापन

5 of 7
aditya rawal
साल 2018 के अंत में फिल्म का कुछ हिस्सा कानपुर में शूट किया गया । फिल्म को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया था । अनुराग कश्यप ने की मानें तो कास्टिंग करते समय कई एक्सपीरियंस वाले एक्टर्स से मिले लेकिन आखिर में आदित्य और शालिनी को फाइनल किया ।
विज्ञापन

6 of 7
Anurag Kashyap
फिल्म के निर्देशक रंजन ने बताया, 'आदित्य एक फिल्मी परिवार से है और उनके माता-पिता दोनों ही जाने-माने स्टार्स हैं। फिर भी उसने हमारे विजन के लिए खुद को पूरा समर्पित किया। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले हमने 1 महीने की वर्कशॉप की और आदित्य ने फिल्म की रेकी के दौरान भी हमारी मदद की' ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘रंजन लेखक और सहायक के रूप में लंबे समय से सहयोगी रहे हैं । निर्माता अजय राय और मैंने ‘गुलाल’ और ‘देव डी’ पर एक साथ काम किया । मैं इस प्रोजेक्ट में अजय, प्रदीप कुमार और एलन मैकेलेक्स के साथ पूरी तरह से शामिल हूं’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें